खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में आयोजित 15.84 लाख के ईनामी अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के चाैथे संस्करण का शुभारंभ आज रविवार काे नारायणपुर के हाईस्कूल मैदान से सुबह 5:30 बजे वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक अनुज शर्मा एवं नारायणपुर कलेक्टर, एसपी व बस्तर आईजी सुंदरराज पी.की उपस्थिति में मैराथन धावकाें काे झंडा लहराकर किया गया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 10 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर की दौड़ अबूझमाड़ के बासिंग में समाप्त हुई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 21 किलोमीटर की दौड़ में उत्तरप्रदेश के अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अक्षय कुमार ने शुरू से अंत तक अपनी लय बनाए रखी। वहीं विदेशी एथिलीट यूथोपिया के थ्रोमस आरटसा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में यूथोपिया की वटोटा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की रेणुका ने दूसरा स्थान हासिल किया। हजारों दर्शकों ने फिनिश लाइन पर धावकों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग दस हजार धावकों ने हिस्सा लिया और बस्तर संभाग में अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया है। हमारी सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है। इससे पहले बस्तर ओलंपिक में संभाग के 1 लाख 65 हजार प्रतिभागियों की भागीदारी रही। यह बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

