Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी सोमवार 3 मार्च को मुख्य बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दूसरा बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा। सरकार को लगभग सवा साल हो गया है, कल साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला होगा। पिछली बार की तुलना में इस बार बजट का आकार बड़ा होगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बजट को ‘बर्बादी का बजट’ बताए जाने पर वित्त मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। पुरानी भिलाई थाने में भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर (मंत्री) कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -§ मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत्…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अन्तर्गत धुर नक्सल प्रभावित गांव डुब्बामार्का से दक्षिण दिशा में रायगुट्टा पहाड़ी के नज़दीक सर्च अभियान के दौरान एक 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया गया है। डुब्बामार्का 212 सीआरपीएफ कैंप कमांडर बालाजी सहायक कमांडेंट के द्वारा सभी सुरक्षा के उपाय को ध्यान में रखते हुए आईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इस दौरान सुनील खींची उप कमांडेंट मनोज कुमार सहायक कमांडेंट और अन्य जवान भी मौजूद रहे। विदित हे कि आज से लगभग 6 महीने पूर्व 12 अगस्त 2024 को इसी एरिया में डब्बामार्का गांव की निवासी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले का पामेड़ कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता था, कभी वहां पर दुपहिया वाहन भी देखने के लए लोग तरस जाते थे, अब उसी पामेड़ में यात्री बस की सेवा शुरू हो गई है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बसा यह पामेड़ गांव, उस इलाके के 7 पंचायतों को जोड़ता है, सुरक्षाबलाें के जवानों के अथक प्रयास से बीते 4 माह में इस इलाके में सड़क और कैंप के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत इस इलाके के ग्रामीणों के लिए शुरू…

Read More

कोंडागांव, 2 मार्च । जिले के नहरपारा वार्ड में राष्ट्रीय पक्षी एक मोर रोजाना घर-घर जाकर नृत्य कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोर पास के गुरुकुल का है, मोर अब लोगों से बिल्कुल नहीं डरता। वह घरों के दरवाजे पर जाकर अपने पंख फैलाता है, और नृत्य करता है। शुरुआत में लोग उसके पास नहीं जाते थे, मोर भी लाेगाें से डर जाता था। लेकिन अब लोग उसे चांवल खिलाते हैं, मोर की यह अनूठी गतिविधि लोगों को आकर्षित कर रही है। वह आस-पास के घरों में पाली जा रही मुर्गियों के साथ भी खेलता है। कभी किसी के दरवाजे पर तो कभी घरों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। शासन-प्रशासन की नक्सलवाद के समूल खात्मे की मुहिम के तहत सुरक्षबलों की रणनीति और दबाव के आगे नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। उनके गढ़ बारी-बारी से समाप्त किए जा रहे हैं। कहने का मतलबयह कि अब वह दूर दिन नहीं है जब राज्य से नक्सलवाद को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। यही कारण है कि नक्सली टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) माह में सुरक्षाबलों को चुनौती नहीं दे पा रहे हैं, जिसके जरिए वे सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाते थे। वैसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के डराजगुडेम के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली सोड़ी लिंगे एसीएम कैडर एवं पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई। मारे गयें नक्सलियों पर कुल 10 लाख का ईनाम घाेषित था। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ 1 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में सुकमा डीआरजी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के शहरी इशाकाें के बाद अब चोरों ने शहर से सटे ग्रामीण इलाकाें में भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है.। बीते कल शनिवार को अज्ञात चोर पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर के घर से लाखों रुपये के कीमती जेवरातों के साथ लाखों रुपये नगद की चाेरी काे अंजाम देकर फरार हो गये। चाेरी की वारदात के बाद इस मामले को लेकर पीड़ित ने आज रविवार काे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से सटे परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर पेशे से टेंट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन के सतनामी मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खेमाराम बंजारे (26) के रूप में हुई है, जो चार बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि गांव के ही मुकेश अंचल, श्याम अंचल, लक्ष्मण अंचल और सीता अंचल के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।रविवार को मृतक के घर के बाजू में जाने वाले रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने खेमाराम पर धारदार…

Read More