कोंडागांव, 2 मार्च । जिले के नहरपारा वार्ड में राष्ट्रीय पक्षी एक मोर रोजाना घर-घर जाकर नृत्य कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोर पास के गुरुकुल का है, मोर अब लोगों से बिल्कुल नहीं डरता। वह घरों के दरवाजे पर जाकर अपने पंख फैलाता है, और नृत्य करता है। शुरुआत में लोग उसके पास नहीं जाते थे, मोर भी लाेगाें से डर जाता था। लेकिन अब लोग उसे चांवल खिलाते हैं, मोर की यह अनूठी गतिविधि लोगों को आकर्षित कर रही है। वह आस-पास के घरों में पाली जा रही मुर्गियों के साथ भी खेलता है। कभी किसी के दरवाजे पर तो कभी घरों की छतों पर बैठा नजर आता है। आमतौर पर जंगलों या पार्कों में ही मोर को नाचते देखा जाता है। लेकिन यहां शहर के बीच में लोग रोज सुबह-शाम इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले रहे हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की इस अद्भुत सुंदरता को देखने के लिए लोग खास तौर पर इस इलाके में आने लगे हैं। यहां के लाेग अब कहने लगे हैं कि जंगल में माेर नाचा कि सने देखा, मेरे अंगने में माेर नाचा सबने देखा।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

