Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम आदमी को राहत दिया है। इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है। एक अप्रैल से इस छूट का लाभ मिलेगा।बता दें कि अब तक पेट्रोल पर 24 फीसदी वैट और 2 रुपये प्रति लीटर सरचार्ज था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बजट में घोषणा के बाद अब एक रुपए की कमी आएगी। साय सरकार ने इसके पहले बड़ी मात्रा (12000 लीटर) में डीजल खरीद पर VAT की दरों को घटा दिया था, जिससे डीजल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है।इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में सूचना और जनसंपर्क कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं बाकी आरोपी अब भी जेल में बंद हैं। बता दें, ईडी की जांच रिपोर्ट और आरोपों के आधार पर ACB ने कोयला घोटाला मामले की जांच कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार किया था। ACB ने कोल घोटाला मामले में तीनों के अलावा दीपेश टॉक, राहुल कुमार सिंह,शिव शंकर नाग, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, संदीप कुमार नायक, रोशन कुमार सिंह, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी को भी गिरफ्तार किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो लोग गिरफ्तार हुए है। पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा न्यूजीलैंड विरुद्ध भारत क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा खेला रहे दो सटोरियों को ऑनलाईन सट्टा सट्टा खेलाते दो सटोरिये को अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। ग्राम तेलीन सत्ती बायपास महावर धर्मवंश के सामने अर्जुनी में आम जगह पर लोगों को न्यूजीलैंड विरुद्ध भारत क्रिकेट मैच में ऑनलाईन क्रिकेट मैच में हार जीत का दांव लगवाकर ऑनलाईन सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए…

Read More

बजट से साफ साय सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा, रोजगार और कृषि नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिना किसी ठोस योजना के सतही कल्पनाओं पर आधारित नीरस बजट है। ऐसा लग रहा था वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ का बजट नहीं मोदी की चरण वंदना कर रहे थे। साय सरकार का बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक रहा है, ना इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है, ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, किसानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है, आरोपियों के कब्जे से नशीली सिरप और टैबलेट जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गया हैं। सभी नशे के सौदागर युवाओं में नशे का जहर घोला करते थे।बता दे दुर्ग पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, दुर्ग पुलिस नशेड़ियों के अलावा जेल से रिहा हुए नशे के कारोबारियों पर भी विशेष नजर रख रही है, इसी बीच दुर्ग पुलिस को जानकारी मिली की नितेश सिंह नामक युवक दुर्ग से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाइयों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में आज 3 मार्च, 2025 को जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के सदस्य और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध कर रही है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन ईडी ने हाल ही में कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी थी, जिसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2025 के छत्तीसगढ़ बजट में राज्य की आर्थिक वृद्धि, कृषि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण पर जोर दिया है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास को संतुलित करना है। इसके साथ ही, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को समर्थन देने की दिशा में कई नई योजनाएं और घोषणाएं की गई हैं। बजट का आकार और राजस्व बजट का कुल आकार: ₹1,80,000 करोड़ राजस्व व्यय: ₹1,30,000 करोड़ पूंजीगत व्यय: ₹50,000 करोड़ राजस्व घाटा: ₹12,000 करोड़ राज्य का अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर: 8.5% कृषि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम में आज नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने पदभार ग्रहण किया। व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था। ढोल-नगाड़ों, पटाखों और पुष्प वर्षा के बीच महापौर का भव्य स्वागत किया गया।विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मीनल चौबे ने नगर निगम की कमान संभाली। समर्थकों में नई उम्मीदें और नगर विकास को लेकर जोश साफ झलक रहा था। अब देखना होगा कि रायपुर के विकास को नई गति देने के लिए महापौर क्या अहम फैसले लेती हैं।

Read More

विधायक मूणत के सवाल पर मंत्री जायसवाल ने बताया- लाया जाएगा भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला गूंजा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मकानों के फ्री होल्ड के हजारों मामले सामने आए थे, लेकिन फ्री होल्ड नहीं हो पाया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक लाया जाएगा। फ्री होल्ड का विषय उस संशोधन में रखा गया है।भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर, भिलाई, दुर्ग…

Read More