Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट प्रस्तुत किया बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का भारी भरकम बजट जिसको ” गति ” नाम दिया गया सराहनीय है बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ चाहे कर्मचारी वर्ग हो 53% डी.ए. या युवा वर्ग के लिए शिक्षा विभिन्न संस्थानों का निर्माण और साथ ही साथ रोजगार सृजन हेतु लिए गए निर्णय या फिर बात छत्तीसगढ़ को विकास के नए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था। इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था। तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लगभग डेढ़ माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज फिर से शुरू हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।…
गरमी से पहले प्राथमिकता से हैण्डपंप मरम्मत के निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को आपात स्थिति में हृदय रोग से बचाव हेतु दवाइयों का वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में लम्बित मामलों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अभी से पेयजल समस्या से निपटने के लिए ऐतिहात के तौर पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हैण्डपंप मरम्मत का काम प्राथमिकता से शुरू करने कहा है। जनपद सीईओ को इस संबंध में गांववार मरम्मत के लिए सूची तैयार करने कहा। उन्होंने कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त (ओपन) विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। कुलपति बंशगोपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत राज्य सरकार ने संभागायुक्त कावरे को कुलपति का प्रभार सौंपा है। कावरे ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कुलपति के रूप में काफी चुनौतीपूर्ण दायित्व राज्य सरकार ने उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कुलपति के नेतृत्व में इस मुक्त विश्वविद्यालय ने विगत 10 सालों में काफी प्रगति की है, जिसके कारण नेक प्लस के ग्रेड की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की उपलब्धि इसे हासिल हुई…
बस्तर ओलम्पिक से खेल प्रतिभा निखारेगी, पहली बार पेंशन फंड बनाने का निर्णय स्वागत योग्य खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के दूसरे बजट प्रस्ताव पर जिले के विभिन्न नागरिकों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी।मोबाइल व्यापारी राहुल साहू ने कहा कि इस बार के बजट में बस्तर को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने जगदलपुर एयरपोर्ट के विकास हेतु सरकार द्वारा किए गए बजट प्रावधान का स्वागत किया। लामकेर निवासी खिलाड़ी मंगल राम बघेल ने बस्तर ओलम्पिक के आयोजन हेतु 5 करोड़ का बजट प्रावधान का स्वागत किया। इससे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि की घोषणा की गई। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।सरकारी कर्मचारी ने इसे महंगाई के बढ़ते प्रभाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है। स्टेनों श्रीमती दिव्या का कहना है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा और वे अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। बजट में रायपुर प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, पत्रकार सम्मान राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की घोषणा की गई है, जो मीडिया कर्मियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों के उत्थान के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केन्द्रीय मातस्यकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर ग्राम सकेरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन केन्द्रीय मात्स्यकीय शिक्षा संस्थान, मुम्बई के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने कृषकों एवं महिला समूहों को मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सलोनी शिवम ने मछलियों में परजीवियों से होने वाले रोगों और उनके नियंत्रण पर चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. आर. एल. शर्मा ने छत्तीसगढ़ में मत्स्य विकास के…

