खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
बजट में रायपुर प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा, पत्रकार सम्मान राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की घोषणा की गई है, जो मीडिया कर्मियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। पत्रकारों के उत्थान के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो इस पेशे से जुड़े लोगों के कार्यों को प्रोत्साहित करेंगे।
इसके साथ ही, जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे शासन की योजनाओं और कार्यों को प्रचार माध्यमों के जरिए जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकारों ने इस बजट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। श्री किशोर तिवारी (नई दुनिया), पप्पू रवानी (हरिभूमि), दिनेश दुबे अध्यक्ष प्रिंट मीडिया (पायोनियर), सुजीत शर्मा, अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (एन डी टी वी) और जितेंद्र शुक्ला जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए हितकारी बताया। उनका मानना है कि सरकार द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रकारों को समर्थन देने से मीडिया की स्वतंत्रता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि जिला जनसंपर्क अधिकारियों को स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देने का अधिकार दिया जाता, तो इसका लाभ छोटे एवं क्षेत्रीय अखबारों को भी मिलता।
कुल मिलाकर, यह बजट पत्रकारों और जनसंपर्क के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्साहवर्धक है और मीडिया के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

