Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    November 15, 2026

    कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई
    • कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का शानदार आगाज: पहले दिन 805 किसानों को मिले टोकन, कम पैदावार पर भी मिलेगा पूरा बोनस
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
    दुर्ग

    विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    किसानों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी घोषणा का किया स्वागत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान का 15 नवंबर से प्रदेशभर में शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेमेतरा एवं सेवा सहकारी समिति बीजाभाट में आयोजित धान खरीदी उत्सव कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर विधायक साहू एवं उपस्थित अतिथियों ने धान विक्रय के लिए खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही किसानों की उपज की विधिवत खरीदी प्रारंभ कराई। विधायक ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
    किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनकी समृद्धि सरकार की प्राथमिकता– विधायक दीपेश साहू
    इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार किसान और कृषि है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम से ही राज्य की समृद्धि और विकास की नींव मजबूत होती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण, कृषि विकास और खुशहाली के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और खेती उनके लिए लाभकारी बने।
    उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हाल ही में की गई महत्वपूर्ण किसान हितैषी घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब यदि किसी पात्र किसान के पास प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल के स्थान पर केवल 15 क्विंटल धान की उपज होती है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि प्राप्त होगी। पहले कम मात्रा में धान विक्रय करने पर सहायता राशि भी उसी अनुपात में कम हो जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री जी के इस संवेदनशील निर्णय से कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी पूरी सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे, सीमांत एवं कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित होगा।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। यह केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर साकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
    धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश
    विधायक साहू ने समिति अध्यक्ष, प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों के लिए उचित तौल, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही उपज का समय पर उठाव भी सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
    विधायक ने किसान भाइयों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त कर अपनी उपज खरीदी केंद्रों में लेकर आएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और सुचारू धान खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    कार्यक्रम के समापन पर विधायक साहू ने समस्त अन्नदाता किसानों को धान खरीदी महाभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध और खुशहाल बने, यही हमारी सरकार का संकल्प है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान और उनके परिवारों में खुशहाली लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    इस अवसर पर युगल देवांगन, महेश साहू, हर्षवर्धन तिवारी, मोंटी साहू, सोसायटी अध्यक्ष दोहई लाल वर्मा, पार्षद विकास तम्बोली, पंचू साहू, नीतू कोठारी, लक्की साहू, रोहित साहू, शेखर वर्मा, ओमकार साहू, भानूराम साहू, देवराम साहू, निर्भय गोस्वामी, राकेश वर्मा, राजीव तम्बोली, समिति प्रबंधक विनोद कुमार राजपूत, अपर कलेक्टर पी.के. साहू, खाद्य अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर, आर.के. वारे, शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी एस.के. जांगड़े, ए.के. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दुर्ग में नगर निगम के सफाईकर्मी की दिनदहाड़े नृशंस हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग हिरासत में

    November 14, 2026

    बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

    November 14, 2026

    दुर्ग में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने की युवक की हत्या, 2 नाबालिगों समेत 10 गिरफ्तार

    November 11, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    Uncategorized

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    By Khabar WorldNovember 15, 20266

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3,000 करोड़ रुपये के शराब…

    कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब घोटाला: चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट ED ने किए कब्जे में, 61 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

    November 15, 2026

    कोरबा जिले में कृषक उन्नति योजना बनी वरदान: कम उपज वाले किसानों को भी मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक का पूरा लाभ

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का शानदार आगाज: पहले दिन 805 किसानों को मिले टोकन, कम पैदावार पर भी मिलेगा पूरा बोनस

    November 15, 2026

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.