Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी
    • विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
    • श्यामनगर देवाडेरा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, गांजा खरीदने पहुंचे 30 से अधिक और बिक्री में संलिप्त 5 से 7 संदिग्धों को पकड़ा
    • राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
    • जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट

    खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही है।
    इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने आज भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।
    किसान पाण्डेय बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा काफी आसान हुई है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित दिन पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी उपज का विक्रय कर दिया। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें बार-बार उपार्जन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई।
    उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की आवश्यकताओं तथा घरेलू कार्यों को पूरा करने में करेंगे। समय पर धान की बिक्री होने से आगामी कृषि कार्यों की तैयारी और परिवार की जरूरतों के प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।
    पाण्डेय ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। टोकन मिलने से लेकर उपार्जन केंद्र में धान बेचने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली सहित उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज का व्यवस्थित ढंग से विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। किसान एकांत पाण्डेय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    By Khabar WorldNovember 15, 20260

    जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    November 15, 2026

    विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य

    November 15, 2026

    श्यामनगर देवाडेरा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, गांजा खरीदने पहुंचे 30 से अधिक और बिक्री में संलिप्त 5 से 7 संदिग्धों को पकड़ा

    November 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.