Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी
    • विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
    • श्यामनगर देवाडेरा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, गांजा खरीदने पहुंचे 30 से अधिक और बिक्री में संलिप्त 5 से 7 संदिग्धों को पकड़ा
    • राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
    • जनजातीय गौरव दिवस: खराब मौसम ने रोकी नितिन नवीन की राह, वर्चुअली जुड़े धरमजयगढ़; मुख्यमंत्री साय और स्मृति ईरानी ने संभाली कमान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी
    बिलासपुर

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    दो लाख रुपए की सहायता से साकार हुआ पक्के घर का सपना, बरसात की परेशानियों से मिली मुक्ति

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कभी बरसात में टपकती छत, सीलन भरी दीवारें और जर्जर मकान में रहने की मजबूरी थी। हर बारिश अपने साथ नई चिंता लेकर आती थी। लेकिन अब इन परेशानियों की जगह सुकून और खुशियों ने ले ली है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत संचालित आवास योजना ने विशेष पिछड़ी जनजाति की श्रीमती झंगली बाई बैगा के जीवन में खुशियों की नई सुबह ला दी है। वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए झंगली बाई आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उनका नया पक्का मकान न केवल सिर पर मजबूत छत का सहारा बना है, बल्कि बेहतर भविष्य की उम्मीदों का नया ठिकाना भी बन गया है।
    जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत दारसागर निवासी श्रीमती झंगली बाई बैगा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से हैं। उनके पति श्री महेतर बैगा हैं। पहले उनका परिवार कच्चे और जर्जर मकान में जीवनयापन करने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन आने से परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक अधूरा सपना बनकर रह गया था।
    पीएम जनमन योजना ने दिखाई खुशहाल जीवन की राह
    विशेष पिछड़ी जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना झंगली बाई के परिवार के लिए वरदान साबित हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत उनका नाम पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल किया गया। आवास निर्माण के लिए उन्हें दो लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इस सहायता से वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना साकार होने की राह खुल गई।
    कभी टपकती थी छत, आज मिला सुरक्षित आशियाना
    ग्राम पंचायत दारसागर के अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के मार्गदर्शन में झंगली बाई ने अपने नए मकान का निर्माण शुरू कराया। निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया। नींव से लेकर ईंट की दीवारों, लिंटर और मजबूत आरसीसी छत की ढलाई तक सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरे किए गए। आज उनका सुंदर और पक्का मकान बनकर तैयार है। जिस परिवार को कभी बारिश के दिनों में छत टपकने की चिंता सताती थी, वह अब अपने नए घर में निश्चिंत होकर रह रहा है।
    पक्के मकान के साथ मिला सम्मान और आत्मविश्वास
    झंगली बाई के लिए यह आवास केवल ईंट, सीमेंट और छत से बना एक मकान नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष के बाद मिली राहत और सपनों के साकार होने की कहानी है। नए घर ने उनके परिवार को सुरक्षित आश्रय देने के साथ ही सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास भी दिया है। अब परिवार को मौसम की मार और असुरक्षित मकान में रहने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से उनके जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव विशेष पिछड़ी जनजातियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचने का उदाहरण है।
    झंगली बाई ने जताया शासन-प्रशासन का आभार
    अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती झंगली बाई बैगा ने बताया, “पहले कच्चे घर में बरसात और ठंड के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। पीएम जनमन योजना से मिली सहायता राशि से आज हमारा अपना पक्का घर बन गया है। अब हम पूरे परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इसके लिए हम शासन और प्रशासन के हृदय से आभारी हैं।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मरवाही वनमंडल में दुर्लभ ‘सफेद भालू’ की दस्तक: एक साल से 4 गांवों के आसपास सक्रिय, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल

    November 15, 2026

    दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

    November 14, 2026

    धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

    November 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    By Khabar WorldNovember 15, 20261

    जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ: जनजातीय गौरव दिवस पर किसान एकांत पाण्डेय ने बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सुगम और पारदर्शी दौर: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा किसानों को उचित मूल्य

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना ने बदली बिलासपुर की झंगली बाई की जिंदगी

    November 15, 2026

    विधायक दीपेश साहू ने किया धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य

    November 15, 2026

    श्यामनगर देवाडेरा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, गांजा खरीदने पहुंचे 30 से अधिक और बिक्री में संलिप्त 5 से 7 संदिग्धों को पकड़ा

    November 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.