Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गिरौदपुरी धाम में CM साय ने जैतखाम की पूजा-अर्चना की। X में सीएम ने कहा, आज परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम पहुंच गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान और समाज में समरसता का संदेश दिया है, उनके आदर्शों पर चलकर हमारी सरकार प्रदेश में सर्व वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आयोजित गुरुदर्शन मेला में सम्मिलित होकर प्रसादी ग्रहण किया एवं श्रद्धालुओं को प्रसादी का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांच जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है। इन पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। सबसे रोचक मुकाबला छुरा जनपद पंचायत में हुआ, जहां अध्यक्ष पद का फैसला टॉस के जरिए किया गया। गरियाबंद के पांच जनपदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हाल ही में चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पांचों जनपदों में अध्यक्ष पद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम में 7 मार्च को सभापति का चुनाव होगा। दोपहर 12:00 से 12:46 बजे तक अपील समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरे जाएंगे, जिसके बाद 1:00 बजे तक स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम समय सीमा 1:30 बजे तय की गई है। इसके बाद 1:30 से 3:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा और वोटिंग के तुरंत बाद नतीजों का ऐलान किया जाएगा।इससे पहले, रायपुर की नव-निर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नगर निगम की कमान संभाली। महापौर मीनल चौबे ने…
APL कार्ड को बीपीएल में बदलने का लगाया आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा में आज प्रदेश में बीपीएल के फर्जी राशन कार्ड के मामले में सत्ता पक्ष के विधायक ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा। भाजपा विधायक ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई APL कार्ड को बीपीएल में बदल दिया गया है। इसके लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग भाजपा विधायक ने की। इस पर विभागीय मंत्री ने पूरी जानकारी लेकर जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की घोषणा सदन में की।प्रश्नकाल के दौरान आज सत्ता पक्ष के विधायक सुशांत शुक्ला ने बीपीएल कार्ड के फर्जीवाड़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कच्चे चौकी अंतर्गत माइंस गेट के निकट तीन लोगों ने ठीक से वाहन नही चलाने की बात को लेकर एक ट्रक चालक की बेदम पिटाई कर दी। आरोपियों में एक ने पूर्व में एक हत्या करने की बात कहते हुए ट्रक चालक का भी मर्डर करने धमकी दी। पीड़ित चालक ने पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पीड़ित चालक नोहेंद्र कुमार तितराम निवासी ग्राम परसाडीह जिला बालोद ने बताया कि अपने ट्रक से सीमेंट को प्लांट में खाली कर कच्चा माल लोड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में रियासत कालीन ऐतिहासिक फागुन मंडई (फागुन मेला) 5 मार्च काे कलश स्थापना के साथ शुरूआत होने जा रही है, इसके लिए दंतेश्वरी टेंपल कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। फागुन मंडई की तय कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च काे कलश स्थापना के साथ प्रथम पालकी ताड़ फलंगा धोनी की रस्म पूरी की जायेगी, 6 मार्च – खोर खुदनी, 7 मार्च – नाच मांडणी, 8 मार्च – लम्हामार, 9 मार्च – कोडरिमार, 10 मार्च – चितलमार, 11 मार्च – गंवर मार, 12 मार्च – बड़ा मेला, 13 मार्च – आंवरामार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित इलाके पेंटापाड़ निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण कलमू हिड़मा उम्र 65 वर्ष की नक्सलियों ने घर में घुसकर देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। जिस बुजुर्ग ग्रामीण की नक्सलियाेें ने हत्या की है, वह कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के छोटे ससुर हैं। इस नक्सल हत्या पर मनीष कुंजाम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों का कृत्य गलत है, हिंसा से सिर्फ हिंसा ही बढ़ेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित इलाके पेंटापाड़ निवासी कलमू हिड़मा उम्र 65 वर्ष की नक्सलियों ने हत्या की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात लगभग 5 से 6 की संख्या में नक्सली इनके घर पंहुचकर बुजुर्ग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने छह बार अलग-अलग कविताओं की पंक्तियां, कुछ शायरी और छत्तीसगढ़ी में तुकबंदियां की। करीब पौने दो घंटे चले वित्त मंत्री के भाषण के बाद भूपेश बघेल ने कह दिया कि यह सिंगल माइक पॉडकास्ट था। बजट भाषण नहीं यह कवि सम्मेलन था। चौधरी ने अपनी स्पीच में बोली गई अपनी कविताओं में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों वीर गुंडाधर और गुरु घासीदास का भी जिक्र किया था। इस वजह से बघेल अब भाजपा के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी…
इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है और इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। रंगों का ये त्योहार होली परिवार में सुख और अपार प्रेम लेकर आता है। होली पर या होलिक दहन से पहले कई लोग वास्तु अनुसार उपाय करते हैं।मान्यता है इससे रोग, दोष, मानसिक और आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है। होली से पहले कुछ चीजों को घर लाने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बढ़ता है, साथ ही धन लक्ष्मी घर में वास करती हैं।होली से पहले घर में लाएं ये चीजेंचांदी का सिक्का – होलिका…
नई दिल्ली। सोहम शाह हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी फिल्म क्रेजी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर क्रेजी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए उसका अच्छा कलेक्शन करना बहुत जरुरी होता है। मगर क्रेजी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब साबित नहीं हो रही है। वीकेंड पर फिल्म ने ठीक कमाई की थी…

