खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने छह बार अलग-अलग कविताओं की पंक्तियां, कुछ शायरी और छत्तीसगढ़ी में तुकबंदियां की। करीब पौने दो घंटे चले वित्त मंत्री के भाषण के बाद भूपेश बघेल ने कह दिया कि यह सिंगल माइक पॉडकास्ट था। बजट भाषण नहीं यह कवि सम्मेलन था। चौधरी ने अपनी स्पीच में बोली गई अपनी कविताओं में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों वीर गुंडाधर और गुरु घासीदास का भी जिक्र किया था। इस वजह से बघेल अब भाजपा के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सतनामी समाज और प्रदेश के जनजाति समाज के अपमान का आरोप लगाया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा- छत्तीसगढ़ के बच्चे, बूढ़े, जवान बाबा गुरु घासीदास को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं। जब-जब छत्तीसगढ़ में कोई शौर्य का विचार आता है तो वीर गुंडाधुर और शहीद वीर नारायण सिंह का नाम लिया जाता है। राम राम के बदले हम जय जोहार कहते हैं और हमारे लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसी तीर्थ से कम नहीं है। चिमनानी बोले- इन बातों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री OP चौधरी ने अपना बजट भाषण शुरू किया, इसको भूपेश बघेल कवि सम्मेलन बोलकर उपहास कर रहे हैं। बघेल ने छत्तीसगढ़ में वीर गुंडाधुर और बाबा गुरुघासीदास जी को मनाने वाले लाखों लोगों की आस्था के साथ एक बड़ा खिलवाड़ करने का काम किया है। हमारे जनजाति समाज और सतनामी समाज के जो हमारे महानायक हैं, उनसे जुड़ी संस्कृति को अपमानित करने का काम किया है। इसकी माफी उनको इस जन्म में नहीं मिलेगी।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

