खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम में 7 मार्च को सभापति का चुनाव होगा। दोपहर 12:00 से 12:46 बजे तक अपील समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरे जाएंगे, जिसके बाद 1:00 बजे तक स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम समय सीमा 1:30 बजे तय की गई है। इसके बाद 1:30 से 3:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा और वोटिंग के तुरंत बाद नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
इससे पहले, रायपुर की नव-निर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नगर निगम की कमान संभाली। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर को *देश का एक मॉडल शहर* बनाने का संकल्प लिया और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
अब सभी की नजरें 7 मार्च के चुनाव पर टिकी हैं, जहां नगर निगम का नया सभापति चुना जाएगा।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

