खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है, आरोपियों के कब्जे से नशीली सिरप और टैबलेट जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गया हैं। सभी नशे के सौदागर युवाओं में नशे का जहर घोला करते थे।
बता दे दुर्ग पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, दुर्ग पुलिस नशेड़ियों के अलावा जेल से रिहा हुए नशे के कारोबारियों पर भी विशेष नजर रख रही है, इसी बीच दुर्ग पुलिस को जानकारी मिली की नितेश सिंह नामक युवक दुर्ग से नशीली दवाई अवैध रूप से परिवहन कर भिलाई ले जा रहा है, जिसको वह अपने तमाम गुर्गो को बेचने के लिए सप्लाई करेगा, इसी बीच नितेश सिंह को रास्ते में रोककर उस से पूछताछ की गई और जब तलाशी ली गई.
तो उसके पास से नशे के टैबलेट और सिरप बरामद की गई जिसके कीमत 15 हजार रुपए से अधिक है, पूछताछ करने पर नितेश सिंह ने बताया कि वह दुर्ग के देव भक्त फार्मेसी से नशीले टैबलेट और सिरप खरीदता है। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने देव भक्त फार्मेसी के संचालक अजय देवगन से भी पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद फार्मेसी संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल फार्मेसी के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए खाद्य और औषधि प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

