खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (एसएआईएल), एनएमडीसी, जायसकल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ का आयोजन 2 मार्च को प्रातः 5.30 बजे से आयोजित किया गया है। नारायणपुर जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में विजेताओं को 15.84 लाख रूपए से अधिक की पुरस्कार की राशि प्रदाय किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय 1 लाख रूपए, तृतीय 75 हजार रूपए, चतुर्थ व पंचम 50 हजार एवं छठवां तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 10-10 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
इसी प्रकार ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 कि.मी. प्रथम को 1 लाख रूपए, द्वितीय को 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ एवं पंचम को 10 हजार तथा छठवां एवं दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5-5 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 कि.मी. हेतु प्रथम 15 हजार रूपए, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 8 हजार एवं चतुर्थ व पंचम् 1-1 हजार रूपए तथा दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 5 कि.मी प्रथम 10 हजार रूपए, द्वितीय 7 हजार, तृतीय 5 हजार एवं चतुर्थ-पंचम 1-1 हजार रूपए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी द्वार जारी की गई जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला के बाहर से अबुझमाड़ मैराथन में पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए पंजीयन की शुल्क 299 रूपए निर्धारित किया गया है। सहभागी धावकों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, स्वल्पाहार, टी-शर्ट, आरएफआईडी युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट एवं मैराथन दौड़ पूरे करने वाले पहले 5 हजार धावकों को आयोजन हेतु तैयार विशेष मेडल प्रदान किया जाएगा।
Trending
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल

