खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र सरकार के खिलाफ आज शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पंहुचकर कांग्रेसियाें ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस दाैरान दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की एक शाखा के रूप में काम कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा मुद्दों पर विरोधियों से नहीं लड़ सकती, इसलिए ईडी का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान करती है। इस दाैरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुममुकलाल दीवान, नरेंद्र देवांगन, पूर्व जनपद सदस्य शिवलाल मंडावी और कोंडागांव कांग्रेस शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, प्रीति भदोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नंदू दीवान, पूर्व पार्षद कामदेव कोर्राम, सहदेव कोर्राम, योगेंद्र पोयाम, बाबा खान सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी माैजूद रहे।
Trending
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल

