खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार मनीष कुमार ठाकुर, जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर के मार्गदर्शन में 8 मार्च दिन शनिवार को जिला बस्तर जगदलपुर में “नेशनल लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, धारा 138 निई.एक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, राजस्व प्रकरण एवं श्रम विवाद के प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण के साथ-साथ बैंक/ बीएसएनएल/ जलकर / सम्पत्ति कर से संबंधित राशि वसूली के विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) का निराकरण किया जाना है।
उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु मनीष कुमार ठाकुर, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर द्वारा आज शनिवर को भौतिक रूप से तथा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से इस जिले में विभिन्न दावा कंपनियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले दावा प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकृत किए जाने बीमा कंपनियों के स्थानीय शाखा प्रबंधकों एवं रीजनल आफिस रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधकों, बीमा कंपनियों के अधिकृत अधिवक्ताओं के मध्य प्री-सिटिंग कर उन्हें आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की महत्ता बताते हुए उन्हें बीमा कंपनियों से संबंधित चिन्हांकित किये गये प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह करते हुए उन्हें अधिक से अधिक दावा प्रकरणों को रखे जाकर निराकृत किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गये।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन

