खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांकेर जनपद पंचायत अंर्तगत ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने आज शनिवार काे 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर कर्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है। इस मामले में पहले ही कांकेर पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 3 आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने मामले में सरपंच प्रत्याशी समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अन्य सभी आरोपी को पुलिस फरार बता रही है जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में मतदान केंद्र के रिटर्निंग अधिकारी अशोक गोटे चारामा ने कांकेर पुलिस थाना में सरपंच प्रत्याशी रूखमणी कोसम व समर्थक रोहित नेताम, तोमेश यादव तथा अन्य 50 से अधिक साथियों ने हमला व मत पेटी लूटने का प्रयास और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान 17 फरवरी को ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में मतदान तो शांतिपूर्ण कराया गया था लेकिन मतगणना के दौरान परिणाम आते ही पराजित सरपंच प्रत्याशी रूकमणी कोसम व उसके समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मतदान दल को ही मतदान केंद्र में बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद तोड़-फोड़ शुरू कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिस जवानों के साथ भी मारपीट की। पुलिस व मतदान दल के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही मतपेटी लूटने का प्रयास किया गया। मतदान दल पर हमला किया गया। रात में चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। जैसे तैसे पुलिस मतदान दल व मत पेटी को सुरक्षित वहां से बाहर निकाल पाई थी। इस हमले में 8 पुलिस जवान भी घायल हुए थे।
Trending
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

