Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1. 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।यह पूरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा बुधवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकाला था। निहारिका स्थित परिसर में उसने एक व्यवसायी को 50,000 रुपये दिए, जबकि 1.5 लाख रुपये अपनी कार की ग्लव बॉक्स में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन 7 मार्च शुक्रवार को समय 11बजे पूर्वान्ह जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखी की गई। जिसमें अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष(स्पीकर) पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (भाजपा) और राजेश चौधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया की गई। जिसमें खेमसिंह देवांगन को 34 वोट मिले और राजेश चौधरी को 15 वोट मिले। इस तरह नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) खेमसिंह देवांगन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अंदरूनी नक्सल गढ़ में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीमाराम में नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम लोगो तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इन प्रयासो का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 15 अगस्त 2024…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज, रायपुर – बिहार के रोहतास जिले में पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में 41 नाबालिग लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने के मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापा मारकर छत्तीसगढ़ की इन 41 नाबालिगों को बचाया और इस घिनौने धंधे में शामिल 5 दलालों को गिरफ्तार किया है। नाबालिगों को बिहार से रेस्क्यू कर वापस लाने की तैयारी नाबालिग लड़कियों को फिलहाल सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में सुरक्षित रखा गया है। इन सभी लड़कियों को उनके गृह राज्य छत्तीसगढ़…

Read More

मुंबई। ओमपुरी की पूर्व पत्नी और अन्नू कपूर की बहन, बॉलीवुड की प्रसिद्ध लेखिका निर्देशक सीमा कपूर की आत्मकथा “यूँ गुज़री है अब तलक” का मुम्बई में विमोचन समारोह फिल्मी सितारों से सजी एक खूबसूरत और यादगार शाम बन गई। उनकी किताब के लॉन्च पर अनुपम खेर, परेश रावल, निर्माता बोनी कपूर, डॉ. अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव, गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, लेखक निर्देशक रूमी जाफ़री,रोनू मजूमदार ,प्रतिमा कानन , सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर थे। राजकमल प्रकाशन ने क़िताब रिलीज़ की है।उज्जैन से उपस्थित डॉ खुशब पांचाल ने श्लोक पढ़कर कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर तेलंगाना से सटे पुजारी कांकेर में सुरक्षा बल के जवानों ने आज शुक्रवार काे नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले ग्राम तामील भट्टी में पंहुचकर नक्सलियों द्वारा निर्मित 25 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। यह नक्सली स्मारक दोनों राज्यों की सीमा पर पुजारी कांकेर के तामील भट्टी में स्थित था और नक्सलियों के आतंक के चलते इसे इंटरस्टेट रेड कारीडोर के रूप चर्चित था, जिसे आज जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर है। जवानों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की किरण वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। उन्होंने कांग्रेस की बागी प्रत्याशी विभा साहू को 10-3 के अंतर से शिकस्त दी। किरण का अध्यक्ष निर्वाचित होना पहले से ही तय था। संख्या बल के आधार पर भाजपा जिला पंचायत में एक बड़ी जीत के साथ विजयी हुई। 13 सदस्यी जिला पंचायत सदस्य वाली सीट पर भाजपा के 10 सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की हार से पार्टी का खाता नहीं खुल पाया। हालांकि कांग्रेस के तीन बागी जिला पंचायत में निर्वाचित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 8 मार्च 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह केलेण्डर वर्ष 2025 की पहली लोक अदालत होगी। लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप लगातार शीर्ष नक्सली कैडराें सहित भटके हुए नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 2 ईनामी महिला नक्सली 2 लाख की ईनामी प्लाटून नंबर 20 सदस्या कुमारी भीमे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नारायणपुर में 40 लाख के इनामी 7 महिला समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।ये सभी नक्सली उत्तर बस्तर और माड़ डिवीजन में एक्टिव थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएगी। इस दौरान जिला पुलिस बल, आईटीबीपी औऱ बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे। माड़ बचाओ अभियान से प्रभावित होकर और नक्सली की क्रुर विचारधारा से तंग आकर 11 नक्सलियों ने एक साथ बिना हथियार पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। जानकारी के मुताबिक, आत्ससमर्पण करने वालों…

Read More