खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर तेलंगाना से सटे पुजारी कांकेर में सुरक्षा बल के जवानों ने आज शुक्रवार काे नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले ग्राम तामील भट्टी में पंहुचकर नक्सलियों द्वारा निर्मित 25 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। यह नक्सली स्मारक दोनों राज्यों की सीमा पर पुजारी कांकेर के तामील भट्टी में स्थित था और नक्सलियों के आतंक के चलते इसे इंटरस्टेट रेड कारीडोर के रूप चर्चित था, जिसे आज जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर है। जवानों ने यहां हाल ही में फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस (एफओबी) कैंप स्थापित किया है।इसके बाद से लगातार कार्यवाही करते हुए जवानों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर उनके सबसे बड़े स्मारकाें में से एक नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है, स्थानिय स्तर पर इसका बड़ा प्रभाव हाेता है, इस कार्यवाही काे इलाके में नक्सलियाें के खात्में के रूप में देखा जा रहा है। जवान बुलडोजर लेकर स्मारक स्थल तक पहुंचे थे। विदित हाे कि इसी इलाके में कुछ दिनों पहले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे।
उल्लेखनिय है कि दिसंबर 2024 में जवानों ने बड़े नक्सल नेता के 90 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त किया था। बीते कुछ सालों की बात करें तो बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में बनाए गए 300 से ज्यादा नक्सली स्मारकों को तोड़ा जा चुका है। नक्सलियों द्वारा विशेष अवसरों पर अपने साथियों की याद में अपने आधार क्षेत्र के गांवों और जंगलों में स्मारक बनाकर यहां अपना शक्तिप्रर्दशन करते रहे हैं। अब बदली हुई परिस्थितियाें में नक्सलियाें के आधार इलाकों में घुसकर सुरक्षाबलाें के जवान लगातार एक ओर जहां मुठभेड़ में नक्सलियों को मार रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी यादों एवं भय के साम्राज्य के प्रतीक नक्सल स्मारकाें को भी समाप्त कर रहे हैं। नक्सलीयाें के कैलेंडर के अनुसार नक्सली वर्ष में 6 बार विभिन्न आयोजन करते हैं, जिसमें मारे गए अपने नक्सली साथियों की याद में स्मारक बनाकर उन्हें याद किया जाता है। इस दौरान आस-पास के गावों के सैकड़ों ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया जाता है और नक्सलियों की सीएनएन टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाती है। इसके पीछे नक्सलियों की मंशा यह होती है कि, इलाके के लोगों में संगठन की मजबूती को दिखाएं और नए युवाओं को प्रभावित कर संगठन में शामिल कर सकें।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

