Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। नगरपालिका परिषद के नए बस स्टैंड के प्रांगण में आज शुक्रवार काे नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने सभी को पद की शपथ दिलाई। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला पंचायत कांकेर की नई अध्यक्ष किरण नरेटी और उपाध्यक्ष तारा ठाकुर भी मंच पर मौजूद रहीं। नगरपालिका के नए अध्यक्ष अरुण कौशिक को प्रशासक ने पद की गरिमा और भारत के संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 21 वार्ड…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईड विस्फाेट की चपेट में आने से 2 मजदूर दिलीप कश्यप और हरेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों मजदूराें के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। एक मजदूर की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी लगाकर रखा था। आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के आस-पास गांव के 2 मजदूर दिलीप कश्यप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज, रायपुर। रायपुर नगर निगम के नए सभापति के रूप में सूर्यकांत राठौर का नाम सर्वसम्मति से चुना गया है। शुक्रवार, 12 बजे से हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद पीठासीन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सूर्यकांत राठौर के नाम की आधिकारिक घोषणा की। राठौर की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि वे पहले ही पाँच बार पार्षद के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी रायपुर नगर निगम में सभापति के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को निगम मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन दाखिल करने का समय 12 बजे से 12:45…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का मुद्दा गर्माया रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकारी आंकड़ों और जवाबों से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन कर दिया। विवाद का केंद्र बिंदु: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से पीएमएवाई के अंतर्गत वर्ष 2016 से 2025 तक के आवास निर्माण की विस्तृत जानकारी मांगी थी। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने आंकड़ों में भ्रम पैदा किया है और पिछली सरकार द्वारा किए गए कार्यों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत का मामला सामने आया है, यहां जांजगीर चांपा जिले के नावागढ़ थाना के ग्राम पंचायत भटली उदयभाटा गांव में देशी शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।नावागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया की देशी शराब पिने से दो लोगों की मौत हुई है। मरने वाले के नाम सीताराम सतनामी 65 वर्ष उदेभाठा का रहने वाला है, दूसरा रोहित सतनामी 25 वर्ष ग्राम भटली का निवासी है, दोनों लोगों…

Read More

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी। होली तो खुशियों का त्योहार है लेकिन होलिका दहन से पहले के कुछ दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है।साल में जिस तरह पंचक काल के पांच दिन अशुभ माने जाते हैं उसी तरह होली से पहले लगने वाले होलाष्टक के 8 दिन बहुत खतरनाक माने गए हैं। क्या है होलाष्टक, मार्च में ये कब से शुरू हो रहे हैं।होलाष्टक क्या है ?होलाष्टक ‘होली और अष्टक’ से मिलकर बना है। इसका…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेलेगी। टीम इंडिया रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंची है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में पहुंची, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सौरव गांगुली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 264 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर…

Read More

विक्की कौशल की ‘छावा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। हालांकि ‘छावा’ की कमाई अब हर दिन घट रही है लेकिन ये करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है। चलिए यहां जानते हैं इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?‘छावा’ ने 21वें दिन कितनी की कमाई?‘छावा’ को सिनेमाघरों में दहाड़ते हुए तीन हफ्ते…

Read More

नई दिल्ली। होली का त्योहार आते ही लोगों के जहन में कई तरह के रंगों का ख्याल आता है। ऐसे में लोग भी होली का त्यौहार बहुत ही उत्सुकता से मनाते हैं। बड़े हो या बच्चे होली का त्योहार सब मिलजुल कर प्रेम से मनाते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद त्वचा से रंग हटाने में कई तरह की समस्या आती है, पर अब घबराने की जरूरत नहीं। इन घरेलू नुस्खे से होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। रंग हटाने के लिए संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम इन चीजों को दूध में मिलाकर पीस कर एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी (चिल्हाटी) निवासी 61 वर्षीय प्रभु केवट की लाश गुरुवार सुबह शिवनाथ नदी में तैरती हुई मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन पहले 4 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में तैरती हुई लाश देखी, जिसकी पहचान प्रभु केवट के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Read More