खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईड विस्फाेट की चपेट में आने से 2 मजदूर दिलीप कश्यप और हरेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों मजदूराें के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। एक मजदूर की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी लगाकर रखा था। आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के आस-पास गांव के 2 मजदूर दिलीप कश्यप और हरेंद्र नाग माइंस की तरफ जा रहे थे। इसी बीच यहां नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईड में मजदूरों का पैर आ गया और जोर का धमाका हुआ, धमाके में इनके पैर के चिथड़े उड़ गए। वहीं उस इलाके से गुजर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर जवान पहुंचकर दोनों घायल मजदूरों को छोटे डोंगर के अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उल्लेखनिय है कि इसी छोटे डोंगर थाना इलाके में एक वर्ष पहले नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर घायल हुआ था। ये सभी मजदूर आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी पर इनका पैर आ गया था। इस घटना के बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि नारायणपुर के आमदई माइंस के चारों तरफ बारूद बिछा हुआ है। पहाड़ के ऊपर से लेकर नीचे तक पुलिस कैंप के आस-पास सैकड़ों बम लगाये गये हैं। अभी तो सिर्फ एक ही बम फटा है, आगे और भी बम फटेंगे। बारूद फोर्स के लिए लगाया गया था, लेकिन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। नक्सलियों ने कहा था, यहां करीब 6 पुलिस कैंप बिठाए गए हैं और हर दिन 400 से 500 गाड़ियों से ढुलाई की जा रही है। आस-पास गांव के करीब 400 लोग यहां काम करने जा रहे हैं। हर मजदूर को 550 रुपए दिए जा रहे हैं, जो दिनभर डंडा लेकर खड़े रहते हैं। पैसों का लालच देकर इन्हें मौत के मुंह में धकेला जा रहा है।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

