Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आगामी होली पर्व और VVIP प्रवास के मद्देनजर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक पुलिस लाइन परिसर में आयोजित की। बैठक में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने, नाकेबंदी पॉइंट्स को मजबूत करने, विजिबल पुलिसिंग और आसूचना संकलन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।विशेषकर पराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ाई से नजर रखने के निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन CGMSC में रिएजेंट खरीदी घोटाले को लेकर विधायक अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चंद्राकर ने जब सवालों की बौछार की, तो मंत्री जवाब देते-देते रुक गए। इस पर चंद्राकर ने टोकते हुए कहा, भाषण मत दीजिए, मेरे सवाल का जवाब दीजिए। मंत्री जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि गड़बड़ी का पता चलते ही मामले की जांच EOW को सौंपी गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, मंत्री किसी अफसर को सूली पर तो नहीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े बस्तर परिवहन संघ के चुनाव की तारिख की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई है। संघ के पुराने पदाधिकारी व दिग्गज नेता भी लगातार बैठक कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में 7 पदों 1. अध्यक्ष, 2. उपाध्यक्ष दाे पद, 3. सचिव, 4. सहसचिव दाे पद एवं 5. कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होना है, मतदान 22 मार्च को हाेगा। इस चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत 8 मार्च काे प्ररंभिक मतदाता सूचि के प्रकाशन के साथ शुरू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके माध्यम से जॉब कार्डधारी परिवारों, ग्रामीणों की जॉब कार्ड, मजदूरी आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों से अवगत कराया गया।कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत जावलपुर में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी हृदय शंकर ने…

Read More

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे शिविर जरूरी- सांसद खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत जिले के दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण कर लाभांवित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन के निर्देशन में संभाग अंतर्गत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाला मामले में अनुराग द्विवेदी, दीपक दुआरी और अरुणपती त्रिपाठी को बड़ी राहत मिल गई है। आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाते हुए इन्हे जमानत दे दी है। वहीं अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को अब भी जेल में ही रहना होगा। है। बता दें कि अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल व शशांक मिश्रा व एपी त्रिपाठी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मिनाक्षी माथुर ने पैरवी की।  क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? इस मामले की जांच प्रवर्तन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र लखपाले के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बेमेतरा में रबी 2024-25 के अंतर्गत गेंहू की उन्नत किस्म ‘कनिष्का’ का प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम 8 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इसी के निरीक्षण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम ने प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।निरीक्षण दल में अखिल भारतीय बीज अनुसंधान परियोजना (क्रॉप) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.के. वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. ओम नारायण वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान की श्रीमती रामेश्वरी नेताम, बीज प्रक्रिया केंद्र, पथर्रा बेमेतरा से श्री संदीप सोनकर, तथा राष्ट्रीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आगामी पांच वर्षों (2024-25 से 2028-29) तक पात्र परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए सर्वे कार्य जारी है। इस उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास प्लस सूची में शामिल किया जा रहा है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद्र अग्रवाल ने बताया सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र को प्रगणक नियुक्त किया गया है, जो आवास प्लस ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण कर रहे हैं। किसी भी पात्र परिवार का नाम यदि…

Read More

लोक निर्माण विभाग के बजट में वर्ष 2030 तक के लिए सड़कों के व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना- अरूण साव ‘‘गांवों और सुदूर वनांचलों में हर परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता‘‘ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15,386 करोड़ 42 लाख 47 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की र्गइं। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2,793 करोड़ 60 लाख 73 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 24 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों तक…

Read More