खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र लखपाले के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बेमेतरा में रबी 2024-25 के अंतर्गत गेंहू की उन्नत किस्म ‘कनिष्का’ का प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम 8 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इसी के निरीक्षण हेतु विश्वविद्यालय द्वारा गठित विशेषज्ञ टीम ने प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।
निरीक्षण दल में अखिल भारतीय बीज अनुसंधान परियोजना (क्रॉप) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.के. वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. ओम नारायण वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान की श्रीमती रामेश्वरी नेताम, बीज प्रक्रिया केंद्र, पथर्रा बेमेतरा से श्री संदीप सोनकर, तथा राष्ट्रीय बीज परियोजना, रायपुर से डॉ. नीरज यादव शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान केवीके प्रमुख श्री तोषण कुमार ठाकुर एवं प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. लव कुमार ने टीम को प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने खेतों का दौरा कर फसल की स्थिति का आकलन किया और संतोषजनक प्रदर्शन की सराहना की। समय पर बुवाई और समुचित देखभाल के कारण गेंहू की फसल उत्कृष्ट स्थिति में पाई गई।
गौरतलब है कि गत वर्ष रबी सीजन में इस प्रक्षेत्र में चना फसल का बीज उत्पादन कार्यक्रम संचालित किया गया था, जबकि इस वर्ष गेंहू का प्रजनक बीज उत्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही आधार एवं प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
‘निरीक्षण दल ने केवीके में स्थित बीज प्रसंस्करण केंद्र एवं गोदाम का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि केवीके द्वारा उत्पादित प्रजनक बीज राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्रों की मांग के अनुसार तैयार किया जाता है, जिसमें गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन किया जाता है। निरीक्षण दल ने केवीके की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बीज उत्पादन कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

