खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े बस्तर परिवहन संघ के चुनाव की तारिख की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई है। संघ के पुराने पदाधिकारी व दिग्गज नेता भी लगातार बैठक कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में 7 पदों 1. अध्यक्ष, 2. उपाध्यक्ष दाे पद, 3. सचिव, 4. सहसचिव दाे पद एवं 5. कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होना है, मतदान 22 मार्च को हाेगा। इस चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत 8 मार्च काे प्ररंभिक मतदाता सूचि के प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि बस्तर परिवहन संघ की आमसभा 28 फरवरी को हुई थी, इसमें मतदान के जरिए चुनाव की बात पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अब विधिवत प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी है।
चुनाव अधिकारी संतोष मिश्रा ने बताया कि 11 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं इसके बाद नामांकन पत्र लेने के लिए 13 मार्च तक का समय मिलेगा। 16 मार्च को सभी पैनल व प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद 22 मार्च को चुनाव होगा और उसी दिन देर शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

