खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी (चिल्हाटी) निवासी 61 वर्षीय प्रभु केवट की लाश गुरुवार सुबह शिवनाथ नदी में तैरती हुई मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन पहले 4 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से लापता था।
परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में तैरती हुई लाश देखी, जिसकी पहचान प्रभु केवट के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

