खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अंदरूनी नक्सल गढ़ में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीमाराम में नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम लोगो तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इन प्रयासो का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 8 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 1 कुल 9 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना नक्सलियों के कोर इलाकाें में किया गया है ।
भीमाराम के नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना है। भीमाराम में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा एवं शासन के मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यो में तेजी आयेगी। ग्राम भीमाराम में नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है।
इस दाैरान कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक बीजापुर, मनीष कुमार, कमांडेंट 81 वी बटालियन केरिपु, अमित कुमार कमांडेंट 202 कोबरा, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205, पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट कोबरा 206, अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210, अति. पुलिस अधीक्षक बीजापुर मयंक गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक ऑप्स बासागुड़ा संजय ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम मयंक रणसिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली तिलेश्वर कुमार यादव के साथ जिला बल, एसटीएफ एवं केरिपु बल अधिकारीगण द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया है। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना में जिला बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 202, 204,205,206, 210 एवं केरिपु 81 वी वाहिनी की महत्वपूर्ण याेगदान रहा।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

