खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की किरण वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। उन्होंने कांग्रेस की बागी प्रत्याशी विभा साहू को 10-3 के अंतर से शिकस्त दी। किरण का अध्यक्ष निर्वाचित होना पहले से ही तय था। संख्या बल के आधार पर भाजपा जिला पंचायत में एक बड़ी जीत के साथ विजयी हुई। 13 सदस्यी जिला पंचायत सदस्य वाली सीट पर भाजपा के 10 सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की हार से पार्टी का खाता नहीं खुल पाया।
हालांकि कांग्रेस के तीन बागी जिला पंचायत में निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने आज हुए अध्यक्ष के चुनाव के लिए विभा साहू को समर्थन दिया था। कांग्रेस ने विभा साहू को आगे कर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए मुकाबला करने का निर्णय लिया। ऐसे में भाजपा को वॉकओवर मिलने की उम्मीद थी। इस बीच आज हुए चुनाव में किरण वैष्णव ने जीत हासिल की। भाजपा के सभी निर्वाचित सदस्यों ने वैष्णव के पक्ष में मतदान किया।
चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं होने से पार्टी ने राहत की सांस ली। जबकि कांग्रेस रणनीतिक तौर पर क्रॉस वोटिंग को लेकर काफी आस में थी। भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा बनाई रखी। इधर अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर खुज्जी विधानसभा के खाते में चली गई। लगातार दूसरी बार खुज्जी विधानसभा की भाजपा की महिला को जिला पंचायत की सर्वोच्च कुर्सी पर काबिज होने का मौका मिला। पिछले चुनाव में खुज्जी विधानसभा की गीता घासी साहू चुनी गई थी। बहरहाल आज हुए अध्यक्ष के चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने बाजी मार ली।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

