खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप लगातार शीर्ष नक्सली कैडराें सहित भटके हुए नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 2 ईनामी महिला नक्सली 2 लाख की ईनामी प्लाटून नंबर 20 सदस्या कुमारी भीमे वेट्टी पिता हांदा वेट्टी उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी गूगेपदर थाना मातली जिला मलकानगिरी उड़ीसा एवं एक लाख की ईनामी मलांगेर/पालनार एलओएस सदस्या कुमारी जोगी कुंजाम पिता स्व .हुंगा कुंजाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना किरंदुल ने पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरवराय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार , एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

