Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के सुदूर और दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के कलेक्टर के आदेशानुसार बीएमओ डॉ. चलापति राव के मार्गदर्शन में नेशनल पार्क इलाके में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। आयओजित 4 दिवसिय शिविर भोपालपटनम ब्लॉक अन्तर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र सण्ड्रा और बड़ेकाकलेड के आश्रित ग्रामों में आयोजित किया गया। इस दौरान 909 ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार प्रदान किया गया, साथ ही स्कूल के छात्रों और आंगनवाड़ी बच्चों की सिकलिंग जांच भी की गई। शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। इसमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस में बड़ी संख्या में फेरबदल हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने एएसआई, हेड कांस्टेबल समेत 82 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना भानपुरी पुलिस काे जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदपुरा में माता मंदिर के पीछे कुछ व्यक्ति खेत बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु डम्प करके रखा है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम नंदपुरा में माता मंदिर के पीछे पहुंचकर खेत बाड़ी में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दीपेन्द्र मौर्य पिता संतो मौर्य जाति भतरा उम्र 24 वर्ष साकिन बनियागांव ब्राम्हण पारा के कब्जे से मध्यप्रदेश राज्य द्वारा निर्मित अंग्रेजी शराब 1. गोवा व्हीस्की का पौवा 15 पेटी कुल 750…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस ने 10 सितंबर 2024 को हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो आरोपियों आर्यन पटेल और महेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार किया है। माकड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा ग्राम उलेरा, करमरी, कावरा में पानी टंकी और पाइप लाइन का काम चल रहा था। करमरी पंचायत भवन के सामने खड़ी ट्रैक्टर यूपी 70 सीई 6164 रात में चोरी हो गया। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर के एडिप योजना के तहत जिले चयनित 374 दिव्यांगजनों को 660 सहायक उपकरण राशि 32 लाख का सामग्री निःशुल्क वितरण सांसद बस्तर महेश कश्यप के कर कमलों के द्वारा किया गया है, जिसमें जिले के सातों विकासखण्ड के उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रदाय किया गया। उक्त सामग्री हेतु हितग्राहियों का चयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के द्वारा वर्ष 2023 में चयन किया गया था, ट्राय यसायकल, बैटरी ट्राय सायकल, श्रवण यंत्र, बैशाखी, रोलेटर, व्हीलचेयर, वाकिंग स्टीक, स्मार्ट फोन, सुगम्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की सीटी काेतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि समलूर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समलूर निवासी भारत सिंह ठाकुर उर्फ भरत पिता स्व. बलदेव ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के कब्जे से 4.467 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा गुलाबी रंग की थैली में रखा था और खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ था।अभियान के दौरान, एक अन्य आरोपी छबीन्द्र ठाकुर पिता स्व. चरण सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और 14 दिसंबर 2000 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रथम सत्र प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को इस वर्ष 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। विधानसभा की स्थापना को भी पच्चीस वर्ष पूर्ण होने जा रहा है और इस वर्ष को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।यह सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपनी स्थापना के समय से ही कई ऐतिहासिक क़दम उठाए हैं जिनके कारण छत्तीसगढ़ विधानसभा की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना कोन्टा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा की हत्या की वारदात में संलिप्त एक महिला नक्सली सहित कुल 6 नक्सलियों काे गिरफ्तारी किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2024 को नक्सलियों द्वारा मृतक गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा काे घर से पकड़कर कुछ दूर जंगल में ले जाकर नक्सली एक राय होकर हाथ मुक्का, डण्डा, बण्डा एवं बंदुक के कुन्दे (बट) से मारपीट किये और गले में रस्सी का फन्दा लगाकर दोनों ओर से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के विकास और संस्कृति की जमकर सराहना की। आज, 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहते हुए राज्य की जनता को गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई गणमान्य नेता और विधायक उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने समारोह के दौरान विधानसभा परिसर में कदंब का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। राष्ट्रपति का संबोधन: छत्तीसगढ़…

Read More