खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की सीटी काेतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि समलूर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समलूर निवासी भारत सिंह ठाकुर उर्फ भरत पिता स्व. बलदेव ठाकुर, उम्र 62 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के कब्जे से 4.467 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा गुलाबी रंग की थैली में रखा था और खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ था।
अभियान के दौरान, एक अन्य आरोपी छबीन्द्र ठाकुर पिता स्व. चरण सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबाड़ी पारा, समलूर के घर की तलाशी ली गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में साड़ी से घेराबंदी कर अवैध रूप से गांजा की खेती की थी। तलाशी के दौरान 9.450 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशिकांत यादव, सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, अनिल ध्रुर्वे, प्रशांत सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, सुनैना पटेल, महिला आरक्षक काजल वेलादी, रेखा वर्मा, आरक्षक गिरीश नेताम, मनीष ठाकुर, हरिराम यादव, ईश्वर ठाकुर एवं देवेंद्र नेताम का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

