खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जबलपुर के एडिप योजना के तहत जिले चयनित 374 दिव्यांगजनों को 660 सहायक उपकरण राशि 32 लाख का सामग्री निःशुल्क वितरण सांसद बस्तर महेश कश्यप के कर कमलों के द्वारा किया गया है, जिसमें जिले के सातों विकासखण्ड के उपस्थित दिव्यांगजनों को प्रदाय किया गया।
उक्त सामग्री हेतु हितग्राहियों का चयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के द्वारा वर्ष 2023 में चयन किया गया था, ट्राय यसायकल, बैटरी ट्राय सायकल, श्रवण यंत्र, बैशाखी, रोलेटर, व्हीलचेयर, वाकिंग स्टीक, स्मार्ट फोन, सुगम्य कैन, एडिएल कीट आदि सहायक उपकरण का निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।
कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवदी कश्यप, जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कश्यप, सरपंच, ग्राम पंचायत आडावाल श्रीमती जयंती कश्यप, ज. पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीति शर्मा, समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुचिता लकडा तथा समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के कर्मचारी-अधिकारी गण के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

