Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. द्वारा जिले के तहसील नानगुर एवं दरभा में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना की है। इस परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के तहत प्रशासकीय दृष्टिकोण से तहसीलदार दरभा सुश्री दीपिका देहारी को आगामी आदेश पर्यन्त तहसीलदार नानगुर के पद पर अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है। वहीं राज्य शासन द्वारा तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता को दन्तेवाड़ा जिले से बस्तर जिले में स्थानांतरित किये जाने के फलस्वरूप प्रशासनिक आधार पर उन्हें आगामी आदेश पर्यन्त तहसीलदार दरभा के रूप में अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज सोमवार को ग्रंथालय कक्ष में स्थानांतरित न्यायाधीश गणों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम न्यायाधीश राजीव कुमार, पास्को न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश जगमोहन शंकर पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनाक्षी नाग एवं श्रीमती दंतेश्वरी नेताम को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेश्वरी नेताम ने कहा कि उनपर मां दंतेश्वरी की विशेष कृपा है तभी माता पिता ने उनका नाम दंतेश्वरी दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश का कार्य एक फाइल से जुड़ा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना सुकमा पुलिस काे प्रार्थी मडकम सोना पिता स्वर्गीय देवा निवासी चिचोरगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2020-2021 को अलग-अलग दिनांक को आरोपी अरुण कुमार ढ़िढ़ी निवासी महासमुंद एवं कृतलाल धीवर निवासी महासमुंद द्वारा मंत्रालय में नौकरी लगने के नाम पर चेक एवं नगद कुल राशि 9 लाख रूपये लेकर नौकरी नहीं लगवा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 22/2022 धारा-420.34 भा.द.वी.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, घटना दिनांक से आरोपी फरार था। सुकमा पुलिस फरार आरोपी की लगातार पतसाजी कर रही थी, इसी दाैरान मुखबिर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम फिर से बदल रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और नारायणपुर के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में तूफान चलने, गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी की रफ्तार से सतही हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने नियम का उल्लंघन करने पर बिल्डर पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में पाया गया है कि अनुबंध किए बिना क्रेताओं से भू-संपदा की लागत के 10 प्रतिशत से अधिक धनराशि प्राप्त की, जो अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लघंन है।रेरा से मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धि विहार परियोजना के प्रमोटर, प्राइम डेव्हलपर्स पर 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है। यह दंड रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 13 के उल्लघंन के कारण लगाया गया। प्राधिकरण ने सभी प्रमोटरों को निर्देश दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची थीं। वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद वापिस दिल्ली रवाना हो गई हैं। उनके आगमन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने नक्सलवाद के विषय को चिन्हित किया है। राष्ट्रपति ने कहा समूचे देश में यह चर्चा है कि सशस्त्र नक्सलिज्म अब समाप्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी यह अंतिम चरण में है।नक्सलियों के पास हाइटेक हथियार उपलब्ध होने के मामले में डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि अगर उनके पास हाईटेक हथियार हैं, तो जवानों…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय परंपराओं में रचा अनुशासन और आदर्श का इतिहास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बने छत्तीसगढ़ का रजत…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक आदर्श उदाहरण- राज्यपाल रमेन डेका खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। नक्‍सलवाद को मार्च, 2026 तक खत्‍म करने के भारत सरकार एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के संकल्‍प को अंजाम देने के लिए राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी., सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी के नेतृत्‍व में कोंडागांव स्थित 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा छत्‍तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कुतुल से लगभग 5 किमी. आगे बेड़माकोटी में एक नया कैंप स्‍थापित कर नक्‍सलवाद के खात्‍में कक लिए एक और कदम बढ़ाया है। बेडमाकोटी का इलाका धुर नक्‍सल प्रभावित है, इस क्षेत्र में नए कैंप की स्‍थापना को सुरक्षा बलों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इस कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे बुजुर्गों के साथ जेसीआई सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके पश्चात संगीतमय भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जेसीआई रायपुर संस्कार के सदस्यों विजय सोनी ,बरखा अन्दानी ,निलेश शाह एवं वृद्ध आश्रम से विमला अम्मा, वर्मा दादी एवं अन्य बुजुर्गों के द्वारा भजन गाए एवं मनोरंजन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।साथ ही जेसीआई रायपुर संस्कार के सदस्यों द्वारा बुज़ुर्गो के भोजन की भी व्यवस्था भी की है एवं कुछ राशन और दवाइयां प्रदान की गई है। कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के सुख-दुख में सहभागी होने…

Read More