खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना सुकमा पुलिस काे प्रार्थी मडकम सोना पिता स्वर्गीय देवा निवासी चिचोरगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2020-2021 को अलग-अलग दिनांक को आरोपी अरुण कुमार ढ़िढ़ी निवासी महासमुंद एवं कृतलाल धीवर निवासी महासमुंद द्वारा मंत्रालय में नौकरी लगने के नाम पर चेक एवं नगद कुल राशि 9 लाख रूपये लेकर नौकरी नहीं लगवा रहा है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 22/2022 धारा-420.34 भा.द.वी.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, घटना दिनांक से आरोपी फरार था। सुकमा पुलिस फरार आरोपी की लगातार पतसाजी कर रही थी, इसी दाैरान मुखबिर सूचना पर 23 मार्च को प्रकरण के फरार आरोपी कृतलाल धीवर पिता कृष्ण कुमार धीवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी तहसील आरंग जिला रायपुर को पिथौरा जिला महासमुंद से गिरफ्तार कर थाना सुकमा में कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सुकमा से उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह. प्रधान आरक्षक विजय ध्रुव एवं अन्य स्टाफ का याेगदान रहा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

