खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. द्वारा जिले के तहसील नानगुर एवं दरभा में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना की है। इस परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के तहत प्रशासकीय दृष्टिकोण से तहसीलदार दरभा सुश्री दीपिका देहारी को आगामी आदेश पर्यन्त तहसीलदार नानगुर के पद पर अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है।
वहीं राज्य शासन द्वारा तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता को दन्तेवाड़ा जिले से बस्तर जिले में स्थानांतरित किये जाने के फलस्वरूप प्रशासनिक आधार पर उन्हें आगामी आदेश पर्यन्त तहसीलदार दरभा के रूप में अस्थाई तौर पर पदस्थ किया गया है। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ कोष संहिता भाग-1 के नियम 125 के अधीन तहसील कार्यालय दरभा का आहरण एवं संवितरण अधिकार प्रदत्त किया गया है, यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

