Author: admin

आदिवासी समाज में आक्रोश खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के देवभोग क्षेत्र में ओडिशा सीमा से लगे एक गांव में अवैध क्लिनिक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। डूमाघाट की आदिवासी महिला योगेंद्री बाई को उनके पति पदमन नेताम शुक्रवार रात प्रसव के लिए इस अवैध क्लिनिक में लेकर पहुंचे थे। बगैर किसी पंजीयन के संचालित इस झोलाछाप क्लिनिक में 4 घंटे तक महिला को रोका गया और बिना संसाधनों के प्रसव कराने की कोशिश की गई। इस बीच जब हालत बिगड़ने जच्चा-बच्चा अधमरा हो गए तो उन्हें ओडिशा के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बजट बैठक 28 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौर करेंगे। यह बैठक शहर के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और बजट आबंटन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में पार्षद विभिन्न वार्डों की समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे आज शाम 6:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री देवांगन छत्तीसगढ़ के आईटी सेक्टर में निवेश के लिए उद्योगपतियों से आग्रह करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में हुए इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बेंगलुरु के इस आयोजन से भी राज्य को बड़े निवेश की उम्मीद है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रदेश के 6,744 निजी स्कूलों में कुल 50,413 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे। 1 और 2 मई को लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा, और 5 से 30 मई तक छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरे चरण में पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक शिक्षा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माता कर्मा जयंती के अवसर पर आज सुबह 10:50 बजे वे रायपुर के कृष्ण नगर कर्माधाम पहुंचकर डाक टिकट विमोचन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 11:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर के कुनकुरी में वे शिव महापुराण कथा का श्रवण करेंगे, जबकि मयाली नेचर कैंप में पहुंचकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन कर्माधाम, संतोषी नगर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रेमी से मिलने गई 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। उसके ब्वॉयफ्रेंड और दो दोस्त बदनाम करने की धमकी देकर 5 दिन तक रेप करते रहे। अब पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा इलाके में रिश्तेदार के घर रहकर नाबालिग छात्रा पढ़ाई कर रही थी। 9 मार्च को अपने नाबालिग प्रेमी से मिलने गई थी। तब प्रेमी उसे अपनी बुआ के मकान में ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच प्रेमी के दो दोस्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, ताकि दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया बिना बाधा के जारी रहे। हालांकि, अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री कराने पर लोगों को सामान्य शुल्क के अलावा अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क डॉक्यूमेंट वैल्यू के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।इन तारीखों पर खुलेंगे पंजीयन कार्यालयमहानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अवकाश के दिनों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ए.सी.सी.यू. और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उड़ीसा से गांजा लाकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे।मुखबिर की सूचना पर मोपका बाईपास के पास नेशनल हाईवे-130 पर टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया, जिसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा छिपाकर रखे गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सात वर्षों से फरार PACL चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य पर पूरे भारत में अलग-अलग स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।आपको बता दें कि PACL कंपनी ने देशभर के निवेशकों से 70,000 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया था, लेकिन रकम लौटाए बिना ही कंपनी के अधिकारी फरार हो गए थे। वर्ष 2018 में रतनपुर थाने में अनिल मधुकर नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी ने 1449 निवेशकों से 42.78 करोड़ रुपये दोगुना करने…

Read More