Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के आसुचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा डीआरजी एवं बस्तर फाईटर की टीम अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज मंगलवार सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर एकनक्सली की पहचान 25 लाख का ईनामी दंडकारण्य स्पेशल जाेनल कमेटी का सदस्य सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ…

Read More

नक्सली लीडर के पत्र से हुआ खुलासा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद ख़त्म करने की समय सीमा तय करने के बाद से सुरक्षाबलाें की ताबड़ताेड कार्यवाही से अब नक्सलियों में दहशत साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच बीजापुर के अरंडी मुठभेड़ वाली जगह पर नक्सलियों का एक पत्र बरामद हुआ है। गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्ने के पत्र में सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव और संगठन में दहशत का जिक्र किया गया है। बरामद हुए पत्र से साफ जाहिर है कि सरकार द्वारा नक्सलियाें के खात्में के लिए…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – दुर्ग। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कारकेट में विधायकों की गाड़ी आपस में टकरा गई। ये हादसा उस समय हुआ जब वे चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, हादसे में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सुरक्षित बताएं जा रहे हैं। कारकेट के बीच में पूर्व विधायक सावला राम डहरे, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ी बीच में घुस गई। दुर्घटना में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

Read More

मुख्यमंत्री साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर किया ऐतिहासिक डाक टिकट का विमोचन छत्तीसगढ़ से निकली आस्था की गूंज, देशभर में गूंजेगा माता कर्मा का संदेश- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर के महामाया कुंड के किनारे जाल में फंसे हुए 30 मृत कछुए पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। मंदिर प्रबंधन और वन विभाग की टीम कछुओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है। महामाया मंदिर में अभी चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में 30 कछुओं का जाल में फंसकर मृत मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है।बता दें कि कुंड में कपड़ा धोना, नहाना या मछली पकड़ने पर ट्रस्ट ने रोक लगा रखी है। फिर भी मंदिर से बिल्कुल सटे कुंड में किसने जाल डाला? महामाया…

Read More

  पापमोचिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, आइए जानते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज़ – हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है. ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. वहीं, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और उनकी हर इच्छा पूरी होती है. ऐसे में पापमोचिनी एकादशी पर भक्त श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी के नाम का उपवास रखते हैं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में 2 आराेपियाें अनीश ठाकुर एवं दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मामले में एक युवक ने एक नाबालिग से दोस्ती कर उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ओडिशा ले गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपह्रित नाबालिग काे ओडिशा से बरामद कर लिया है। आरोपी अनीश ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी जैतगिरी ने पूछताछ में बताया कि वह नाबालिग को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग के 16 अधिकारियों के प्रमोशन और तबादला आदेश जारी हुआ है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार कोषालय अधिकारी से लेकर संयुक्त संचालक तक के पदों में प्रमोशन दिए गए हैं। वहीं प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही 6 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वित्त विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है।

Read More

जिसके बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर मंत्री, सांसद और विधायकों के निवास का करेंगे घेराव खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम नारायणपाल में इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को 22 गांवों के किसानों की बैठक हुई। इस बैठक में सैकड़ों किसानों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि बुधवार को जल संसाधन मंत्री, सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद पर्याप्त रूप से पानी नहीं मिलने पर जल संसाधन मंत्री, सांसद और विधायकों के निवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग और संबंधित अधिकारियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले की सिटी केतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच लाख की नगद रकम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों 1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुर, 2. लेखराम सिन्हा पिता स्व. टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी कांकेर, 3. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रायपुर, 4. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर, एवं 5. साजेन्द्र बघेल पिता स्व. रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी काेंड़ागांव को आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की…

Read More