खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले की सिटी केतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच लाख की नगद रकम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों 1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुर, 2. लेखराम सिन्हा पिता स्व. टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी कांकेर, 3. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रायपुर, 4. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर, एवं 5. साजेन्द्र बघेल पिता स्व. रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी काेंड़ागांव को आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपये एवं एक नग इनोवा कार, एक नग एक्सयूव्ही 300 कार, 9 नग मोबाईल जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमति तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना कोण्डागांव ने 23 मार्च को थाना कोंड़ागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 02.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 बीएम 3041 से चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे, तथा जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीव्हीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर, के मोबाईल को लूटकर अपने साथ ले गए है। रिपोर्ट पर थाना कोंड़ागांव मे अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 309 (4) 127 (2) 332 (ग) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
कोंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार से निर्देश पर थानाकोंड़ागांव पुलिस एवं साइबर सेल का संयुक्त टीम गठित कर जांच प्रारंभ किया गया जिस पर इनोवा कार के लोकेशन रायपुर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायपुर पहुंचकर इनोवा कार की चालक एवं मालिक को कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिसके बाद वारदात में शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है, यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था। आराेपी साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था।
15 मार्च 2025 को शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया, जिसके पश्चात पुनः दिनांक 19 मार्च 2025 को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोंड़ागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अंजाम दिया था। घटना के पांचो आरोपीगणो 1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली छग., हाल मुकाम सिद्धी विनायक कॉलोनी न्यू संतोषी नगर बोरियाखुर्द रायपुर, 2. लेखराम सिन्हा पिता स्व. टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम पोस्ट बजनपुरी थाना कोरर जिला कांकेर, हाल मुकाम हिमालियन हाईटस एमआईजी ब्लाक नं. 1 हाउस नं0 9 रुम नं. 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर, 3. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर, 4. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन हिमालियन हाईटस एलआईजी ब्लाक नं. 2 रुम नं. 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर, 5. साजेन्द्र बघेल पिता स्व. रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष ग्राम बम्हनी नयापारा कोण्डागांव को गिरफ्तार किया गया है, एवं लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपये एवं एक नग इनोवा कार, एक नग एक्सयूव्ही 300 कार, 9 नग मोबाईल जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना कोंड़ागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. नवल कोडोपी, सउनि. राजकुमार कोमरा, दिनेश पटेल, प्र.आर. 279 अशोक कुमार, आर. करन ध्रुव एवं साइबर सेल से उप निरी. संजय वट्टी सउनि दिनेश डहरिया प्र.आर. अजय बघेल, राजेश मनहर, रीतु राज, आर. बीजू यादव, मनोज मरकाम, चंदन यादव, कृष्णा नेताम, मनोज पोयाम, अजय देवांगन, रमेश बर्मन, परमेश्वर साहू, सन्तोष कोड़ोपी, अनिल शौर्य एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

