Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
नई दिल्ली। गर्मी ने दस्तक दे ही दी है। ऐसे में किचन में आसानी से बनने वाले इस पेय पदार्थ को गर्मी में अमृत से कम नहीं कहा गया है। खासतौर पर आयुर्वेद में भी इसे अमृत का स्थान दिया गया है। ऐसे में अगर आप कब्ज या फिर पेट में जलन जैसी चीजों को लेकर टेंशन में हैं तो इसका सेवन गर्मी में आपको जरूर करना चाहिए।रांची के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ। वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस) की मानें तो दही का मट्ठा आयुर्वेद में अमृत माना जाता है। एक गिलास पीने से भरपूर एनर्जी मिलेगी। गर्मी में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के जंगल में फंदा लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया गया। शिकारियों ने शवों को सूखे पत्तों से छिपा दिया था, लेकिन वन अमला ने उसे खोज निकाला और 4 शिकारियों को धरदबोचा है। वहीं 6 फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के कोयलार सर्किल के राजा जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए फंदा लगाया गया था। शिकारियों ने क्लच तार से फंदा बनाया और शिकार करने लगे। तभी इसकी भनक वनकर्मियों को लग गई। ऐसे में उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव के यहाँ भी छापे की ख़बर है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर रेड जारी है। बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने बदनाम करने की नियत से इंस्टाग्राम में युवती की अश्लील वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है, जहां 22 मार्च 2025 को पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंस्टाग्राम ID के धारक द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से अज्ञात युवती का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर वीडियो में प्रार्थिया का नाम, पता, मो0नं0 उल्लेखित किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इंस्टाग्राम ID के धारक के विरुद्ध धारा 67-ए आई0टी0 एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे और राज्य की नई औद्योगिक नीति पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक के दौरान उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में सरकार को 6,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है।सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले से जुड़ी है।छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग ऐप घोटाले की…
खबर वर्ल्ड न्यूज – दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर बुधवार तड़के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, CBI की टीम रायपुर और भिलाई दोनों स्थानों पर जांच कर रही है। सीबीआई ने प्रदेश के कई जगहों पर छापे मारी की है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, आईपीएस आरिफ शेख के अलावा कुछ कई नेताओं के घर एक साथ छापे डाले गए हैं। दो अफसरों के यहां भी जांच पड़ताल चल रही है। अधिकारियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस कार्रवाई…
*26-27 मार्च को सजेगा मंच, बॉलीवुड, छालीवुड,भारतीय संस्कृति की अलग अलग विधाओं की होगी शानदार आयोजनों की प्रस्तुत खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक और धार्मिक धरोहर भोरमदेव में 26-27 मार्च को आयोजित होने वाले 29वें भोरमदेव महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं सहित ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की ख्याति और वैभव, समृद्ध इतिहास को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की श्रृंखला को आगे बढ़ाएगा। इस बार के भोरमदेव महोत्सव में देशभर के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां…
*मयाली नेचर कैम्प में साहसिक खेलों की रोमांचक शुरुआत: जनजातीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और युवाओं को मिलेगा रोजगार* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले को एक नई पहचान देने वाली ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प में एडवेंचर जोन का शुभारंभ किया और जिले के लिए तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों—आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक (स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज), प्राकृतिक एवं वन्य जीव (नेचर एंड वाइल्ड लाइफ) और साहसिक पर्यटन (एडवेंचर) सर्किट—का लोकार्पण किया। यह कदम न केवल जशपुर को छत्तीसगढ़ के भीतर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए…
*मुख्यमंत्री ने परिवार सहित कथा में लिया भाग, 27 मार्च को होगा कथा का समापन* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का पुष्पमाला पहनाकर एवं मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर अभिनंदन…

