नई दिल्ली। गर्मी ने दस्तक दे ही दी है। ऐसे में किचन में आसानी से बनने वाले इस पेय पदार्थ को गर्मी में अमृत से कम नहीं कहा गया है। खासतौर पर आयुर्वेद में भी इसे अमृत का स्थान दिया गया है। ऐसे में अगर आप कब्ज या फिर पेट में जलन जैसी चीजों को लेकर टेंशन में हैं तो इसका सेवन गर्मी में आपको जरूर करना चाहिए।
रांची के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ। वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस) की मानें तो दही का मट्ठा आयुर्वेद में अमृत माना जाता है। एक गिलास पीने से भरपूर एनर्जी मिलेगी। गर्मी में यह वरदान से कम नहीं है। एक तो पेट को ठंडा रखता है, कब्ज से राहत दिलाता है। पेशाब में जलन जैसी बीमारी को भी ठीक करता है।
इस तरीके से करें सेवन
डॉ. वीके पांडे बताते हैं, कई बार लोग मट्ठा में चाट मसाला, मिर्च मसाला, हल्की लाल मिर्च पाउडर डालकर टेस्टी बनाते हैं, ऐसा नहीं करना है। आपको एकदम सादा ही पीना है। बस थोड़ा सा जीरा पाउडर व थोड़ा सा काला नमक इन दोनों के अलावा कोई तीसरी चीज नहीं डालना है। तभी इसका विटामिन मिल पाएगा। दो चम्मच दही लेना है, 100ml पानी लेना है और इन सभी को अच्छे से मिला दें।
कब्ज, अल्सर, गैस सब होगा ठीक!
आगे बताया, मट्ठे को आप जितना सदा रखेंगे, उतना अच्छा रहेगा और पेट के लिए उतना ही बढ़िया काम करेगा। पेट में जिसको अल्सर है, कब्ज है। गर्मी में पेट में जलन होती है, गैस बनती है, पेट फूलता है, ये सारी समस्याएं का निदान मट्ठा है। आप एक दो या तीन गिलास भी सेवन कर सकते हैं। यह ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको दोपहर के समय करना है तो अधिक फायदेमंद रहेगा।
कई सारे पोषक तत्व मौजूद
डॉ. वीके पांडे बताते हैं, गर्मी के मौसम में मट्ठे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डी को मजबूती प्रदान करते हैं। तासीर ठंडी होने से पेट को बहुत ही ठंडा रखता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेना है तो इस नंबर पर 8986600318 संपर्क करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

