खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के जंगल में फंदा लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया गया। शिकारियों ने शवों को सूखे पत्तों से छिपा दिया था, लेकिन वन अमला ने उसे खोज निकाला और 4 शिकारियों को धरदबोचा है। वहीं 6 फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के कोयलार सर्किल के राजा जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए फंदा लगाया गया था। शिकारियों ने क्लच तार से फंदा बनाया और शिकार करने लगे। तभी इसकी भनक वनकर्मियों को लग गई। ऐसे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। जहां वन अमला तत्काल मौके लिए रवाना हुआ। वनकर्मियों के द्वारा जंगल में छानबीन की जा रही थी। तभी दो संदिग्ध ग्रामीणों को भागते देखा गया।
तब वनकर्मियों ने जगमोहन राठिया (60) और बोधराम राठिया (51) को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद उन्हें रेंज कार्यालय लाकर पूछताछ की गई।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

