खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने बदनाम करने की नियत से इंस्टाग्राम में युवती की अश्लील वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है, जहां 22 मार्च 2025 को पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंस्टाग्राम ID के धारक द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से अज्ञात युवती का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर वीडियो में प्रार्थिया का नाम, पता, मो0नं0 उल्लेखित किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इंस्टाग्राम ID के धारक के विरुद्ध धारा 67-ए आई0टी0 एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को आवश्यक निर्देश देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर प्रकरण का निराकरण करने कहा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव द्वारा साइबर सेल की मदद से मामले की संदेही सुगम पटेल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी संदेही द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पीड़िता एवं उनके पिता से पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम में आई0डी0 बनाकर अश्लील विडियो को स्टोरी में लगाकर पीड़िता एवं उनके नाम पता पिता का नाम मोबाईल नम्बर को लिख कर शेयर करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक नग गाढ़ा नीला रंग Infinix कंपनी के फोन को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं उनसे घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जब्त करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी-
सुगम पटेल पिता दानीराम पटेल उम्र 21 साल साकिन सिंधौरी खुर्द थाना कुरूद, जिला धमतरी
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

