खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज सोमवार को ग्रंथालय कक्ष में स्थानांतरित न्यायाधीश गणों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम न्यायाधीश राजीव कुमार, पास्को न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश जगमोहन शंकर पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनाक्षी नाग एवं श्रीमती दंतेश्वरी नेताम को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेश्वरी नेताम ने कहा कि उनपर मां दंतेश्वरी की विशेष कृपा है तभी माता पिता ने उनका नाम दंतेश्वरी दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश का कार्य एक फाइल से जुड़ा होता है, कार्य के दौरान का व्यवहार फाइल तक ही सीमित रहे व्यक्तिगत जीवन में उन बातों को ना ले। उन्होंने बताया कि वे कक्षा पहली से 12वीं तक की पढ़ाई जगदलपुर में ही की है। प्रथम पदस्थापना भी जगदलपुर में ही हुआ। उन्होंने बार के अनुभव को आत्मसात करने की बात कही । न्यायाधीश मीनाक्षी नाग ने कहा कि हमारा काम बोलना कम, सुनना ज्यादा है । काम को लेकर बार के अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग मिलने की बात उन्होंने कही। पास्को न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश श्री पटेल ने कहा कि बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर और पखांजूर में पहले कार्य किए है। जगदलपुर पोस्टिंग के बाद ही जगदलपुर आने के बात कहते हुए कहा कि 3 साल कैसे बिता पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि पास्को न्यायालय में उपस्थित होने वाले अधिवक्ताओं के अलावा अन्य अधिवक्ताओं से मुलाकात नहीं हुआ। परिवार न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़ का सबसे अच्छा बार कहते हुए कहां कि स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है।
बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार दास ने सभी न्यायाधीशों के कार्यकाल को अविवादित बताते हुए उनके व्यवहार के प्रति आभार व्यक्त किया और नए कार्य स्थल के लिए शुभकामना प्रेषित किया तथा पदोन्नति पर पुनः जगदलपुर आने की कामना मां दंतेश्वरी से की । कार्यक्रम का संचालन बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव लिखेश्वर जोशी ने किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायाधीश गणों के साथ जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष पवन राजपूत सहसचिव संतोष चौधरी, ग्रंथपाल विजय प्रकाश दास, कोषाध्यक्ष दिनबंधु रथ, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पाणिग्रही, मौसम लुणावत ,श्रवण शुक्ल, संगीता ब्रिज, पूनम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

