खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची थीं। वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद वापिस दिल्ली रवाना हो गई हैं। उनके आगमन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने नक्सलवाद के विषय को चिन्हित किया है। राष्ट्रपति ने कहा समूचे देश में यह चर्चा है कि सशस्त्र नक्सलिज्म अब समाप्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी यह अंतिम चरण में है।
नक्सलियों के पास हाइटेक हथियार उपलब्ध होने के मामले में डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि अगर उनके पास हाईटेक हथियार हैं, तो जवानों के पास भी हाईटेक हथियार हैं। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि जब हमने केंद्रीय गृहमंत्री के सामने इस बात को रखा कि जवानों के लिए हाईटेक हथियार की आवश्यकता है, तो उन्होंने 20 दिन के अंदर हाइटेक हथियार उपलब्ध कराए। अब बस्तर फाइटर्स के पास भी पर्याप्त हथियार हैं।
वहीं नक्सलियों तक हथियार पहुंचने को लेकर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के पास जो हथियार हैं, उनमें से कुछ पुराने मुठभेड़ से लूटे हुए हथियार हैं और कुछ हथियार ऐसे भी है जिन्हें वे बाहर से प्राप्त करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हथियारों के लिए नक्सलियों के पास पूरा चैन है। इनका लीगल बेस है, सोशल बेस है, अर्बन बेस है, इकॉनमी बेस भी है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि इन सभी विषयों पर हम काम कर रहे हैं। यह पूरा चैन खत्म होगा।
बता दें, राष्ट्रपति ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंति समारोह में सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।”
छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण और उससे जुड़े सभी विषयों पर चर्चा जारी है। जल्द ही हम देश के सर्वोतम प्रावधानों के साथ विधानसभा में आयेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का विषय सामाजिक है। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, प्रावधान आने के बाद उनपर करवाई करने का अधिकार पुलिस को भी होगा और प्रशासन को भी होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

