खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना कोन्टा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा की हत्या की वारदात में संलिप्त एक महिला नक्सली सहित कुल 6 नक्सलियों काे गिरफ्तारी किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2024 को नक्सलियों द्वारा मृतक गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा काे घर से पकड़कर कुछ दूर जंगल में ले जाकर नक्सली एक राय होकर हाथ मुक्का, डण्डा, बण्डा एवं बंदुक के कुन्दे (बट) से मारपीट किये और गले में रस्सी का फन्दा लगाकर दोनों ओर से खिंचकर मृतक ताती बुधरा की हत्या कर दिये, घटना के संबंध में थाना कोन्टा में अपराध 28/2024 धारा 191(1),190(3),140(1),103(1),115(2) भा.न्या.सँहिंता, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना कोन्टा एवं डीआरजी टीम ग्राम गंगराजपाड़ की ओर रवाना हुए थे। अभियान दौरान ग्राम गंगराजपाड़ से संलिप्त आरोपी 1. ताती लखमा पिता स्व. ताती गंगा (मिलिशिया सदस्य) , 2. कलमू पाण्डू पिता स्व. कलमू जोगा (मिलिशिया सदस्य), 3. वंजाम मंगा पिता स्व. वंजाम बण्डी (मिलिशिया सदस्य) 4. वेको मासा पिता वेको हुर्रा (मिलिशिया सदस्य), 5. वेट्टी हड़मा पिता वेट्टी हिड़मा (मिलिशिया सदस्य), 6. कुमारी ताती सोमड़ी पिता स्व. हिड़मा (मिलिशिया सदस्य) सभी निवासी गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत अज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण के शेष फरार नक्सल आरोपियों की पतासाजी जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

