खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के सुदूर और दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के कलेक्टर के आदेशानुसार बीएमओ डॉ. चलापति राव के मार्गदर्शन में नेशनल पार्क इलाके में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। आयओजित 4 दिवसिय शिविर भोपालपटनम ब्लॉक अन्तर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र सण्ड्रा और बड़ेकाकलेड के आश्रित ग्रामों में आयोजित किया गया। इस दौरान 909 ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार प्रदान किया गया, साथ ही स्कूल के छात्रों और आंगनवाड़ी बच्चों की सिकलिंग जांच भी की गई।
शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। इसमें बुखार के 30 मरीज, मलेरिया पीएफ 8, पीव्ही 1, चर्म रोग के 180, शरीर और कमर दर्द के 224, उल्टी-दस्त के 8, पेशाब में जलन के 3, सर्दी-खांसी के 180, कमजोरी के 202, मोतियाबिंद के 8, क्लेफ्ट लिप के 1, गर्भवती महिलाओं की जांच एएनसी के 30, प्रसव उपरांत जांच पीएनसी के 19, घाव के 6, उच्च रक्तचाप के 6, और मधुमेह के 3 मरीज शामिल हैं। इस शिविर में स्वास्थ्य टीम और फील्ड कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें डॉ. पी. चंद्रशेखर, अजय कंवर, भारती कृषक (फार्मासिस्ट), सुनील हरदेल (लैब टेक्नीशियन), हेमलता मंडावी, प्रतिमा हुपेंडी (एएनएम), महेश भगत (फील्ड कॉर्डिनेटर), शैलेश कुमार, ब्रिजेश कोरम (आरएचओ मेल), नागुबाई वासम (आरएचओ फीमेल), संतोष झाड़ी (बीसी), देवेंद्र कोरम (एमटी), गजेंद्र बुरका (कुक) और समस्त मितानिनों का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

