खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस ने 10 सितंबर 2024 को हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो आरोपियों आर्यन पटेल और महेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार किया है। माकड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा ग्राम उलेरा, करमरी, कावरा में पानी टंकी और पाइप लाइन का काम चल रहा था।
करमरी पंचायत भवन के सामने खड़ी ट्रैक्टर यूपी 70 सीई 6164 रात में चोरी हो गया। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपी आर्यन पटेल को रायपुर से और महेंद्र सिन्हा को गरियाबंद से गिरफ्तार गया। पूछताछ में दोनों आरओपियाें ने चोरी करना कबूल किया। चोरी किया गया ट्रैक्टर महासमुंद से बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष् में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुशील पटेल, प्र.आर. 083 राकेश जुर्री, आर.-590 धन्नू पटेल और आर. 788 राजू पानीग्राही का येगदान रहा।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

