Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है, जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायपुर शहरभर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में कुल 900 जवानों की तैनाती की गई है। उनके काफिले की सुरक्षा में विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रोका जाएगा।जिन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा, उनमें सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा और आमासिवनी के आसपास के मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, नवा रायपुर स्टेडियम रोड और विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को रोक…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर और भोपालपट्टनम के बीच गोरला नाले के पास जवानों पर नक्सल हमले की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने भोपालपट्टनम नेशनल हाईवे पर जवानों के पिकअप वाहन को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया। घटना के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। कुछ जवानों के घायल होने की खबर है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति तथा नियद नेल्ला नार योजना से विकास के विस्तार से तथा अंडरी के जंगल में गुरुवार को मुठभेड़ में 26 नक्सलियाें के मारे जाने के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त है।वहीं लगातार नक्सलियाें के काेर इलाकाें में सुरक्षा कैंप की स्थापना से बढते दबाव के फलस्वरूप आज रविवार को 11 लाख के ईनाम एओबी डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की पुलिस और केरिपु 168 वाहिनी ने नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके ग्राम गोटपल्ली में सुरक्षा को मजबूत करने,एवं स्थानीय आबादी के साथ संवाद, अमन-शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए के लिए नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प स्थापित किया गया है। गोटपल्ली नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प की स्थापना से सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित कोर इलाके में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने एवं नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर होगा। ग्राम गोटपल्ली में नवीन कैम्प स्थापित होने से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने एनएच 30 में आमागुड़ा चौक में 30.84 किलो अवैध गांजा के साथ बस का इंतजार कर रहे 3 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मोटर सायकल में सवार तीन युवक 4 बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर आमगुड़ा चौक में बस का इंतजार करने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर तीन गांजा तस्कर रवि कुमार निवासी राजस्थान, सिन्दु कुमार हरियाणा एवं सकरंजन राय निवासी ओडिशा को पकड़ा। पुलिस द्वारा उनके पास रखे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए नक्सली हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। इस अभियान में जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ की 2री वाहिनी, 203 कोबरा बटालियन और 131वीं सीआरपीएफ वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैम्प दुलेड के अंतर्गत आने वाले मरकनगुड़ा जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक सर्चिंग ऑपरेशन के दाैरान सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाई गई भरमार बंदूक (सिंगल बैरल) 6 नग, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) लाइव सेल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “मिशन साइबर सुरक्षा” के तहत एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कंबोडिया स्थित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के एक प्रमुख आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह द्वारा विभिन्न राज्यों में करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। आरोपी की पहचान गुजरात के डुंगरी वलसाद निवासी अल्केश कुमार मांगे के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की प्रमुख जानकारी: आरोपी का बैकग्राउंड: अल्केश मांगे पिछले एक साल से कंबोडिया में रहकर एक स्कैम सेंटर चला रहा था। इस गिरोह ने कंबोडिया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से शुक्ल को दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से शुक्ल का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल-श्रीफल तथा बस्तर आर्ट का…

