Author: admin

आदिशक्ति का महापर्व नौदिवसीय चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो रही है। नवरात्रि शुरू होते ही मां दुर्गा का आगमन विशेष वाहन पर होता है। मां दुर्गा की सवारी क्या होगी, यह पूरी यह दिन (Days) पर निर्भर करता है। साथ ही मां दुर्गा की सवारी से अच्छे-बुरे संकेत भी मिलते हैं।इस साल चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। वैसे तो मां दुर्गा की सवारी शेर होती है इसलिए देवी दुर्गा को मां शेरावाली और सिंहवाहिनी आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। लेकिन चैत्र नवरात्रि पर इस साल धरती…

Read More

नई दिल्ली। IPL 2025 का महामुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम पांच-पांच पार IPL चैंपियन रह चुकी हैं। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि पिछले सीजन तीन मैचों में स्लो-ओवर रेट के कारण उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था। दूसरी ओर चेन्नई अपने पुराने और क्लासिक अंदाज में खेल रही होगी, जिसके पास कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं और एमएस धोनी जैसा सीनियर खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है। यहां आइए जान लेते हैं कि CSK और MI की इस महाभिड़ंत में प्लेइंग…

Read More

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी रही है। एक्टर की पहली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई और रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही उसने अपना बजट भी निकाल लिया। इसी के साथ दो साल बाद जॉन के खाते में एक हिट फिल्म शामिल हो गई है। वहीं अब 9 दिनों की कमाई के साथ ‘द डिप्लोमैट’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।’द डिप्लोमैट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.03 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.68 करोड़ और तीसरे दिन 4.74 करोड़ रुपए कमाए थे। चौथे दिन फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। अक्सर लोग अनार तभी खाते हैं, जब वह बीमार हों। लेकिन इसे हर रोज खाना चाहिए। यह एक ऐसा फल है जिसमें कम कैलोरी और फैट होता है लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स की मात्रा अधिक होती है। लाल अनार जितना देखने में अच्छा लगता है, उतना ही खाने में भी टेस्टी होता है। यह व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाता है।पोषक तत्वों का पावर पैकहेल्थलाइन के मुताबिक 1 अनार में 234 कैलोरीज होती हैं जिसमें 4.7gm प्रोटीन, 3.3 gm फैट, 52 gm कार्बोहाइड्रेट, 11.3gm फाइबर, 32% विटामिन सी, 27% फोलेट, 8% मैग्नीशियम, 8% फॉस्फोरस, 13% पोटैशियम होता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 और 27 मार्च को आयोजित महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। भोरमदेव महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ और समापन अवसर पर मुख्यमंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आगामी दिनों में इंटरनेशनल मैच आयोजित करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यहां साउथ अफ्रीका और भारत के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। बता दें कि इससे पहले एक ही इंटरनेशनल वनडे मैच रायपुर में खेला गया है, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुआ था। राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “पहला टेस्ट दिल्ली में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद कंगना रनौत को सीएम साय ने जन्मदिन की बधाई दी। x पोस्ट में सीएम ने लिखा, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद कंगना रनौत, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सिद्ध गणपति जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी के मौसम में भी बरसात जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। बदली-बारिश के चलते गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र में सबसे ज्यादा 51.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं 3 दिनों में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों और रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान…

Read More

  *सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।    मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले…

Read More