खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आगामी दिनों में इंटरनेशनल मैच आयोजित करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यहां साउथ अफ्रीका और भारत के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। बता दें कि इससे पहले एक ही इंटरनेशनल वनडे मैच रायपुर में खेला गया है, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुआ था।
राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “पहला टेस्ट दिल्ली में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में होगा।” यह गुवाहाटी में पहला टेस्ट होगा, जो अक्सर सफेद गेंद के मैचों की मेजबानी करता है। पिछले दो सत्रों से आईपीएल मैचों की मेजबानी भी कर रहा है। टेस्ट मैचों के बाद पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में होगा। रायपुर 3 दिसंबर को दूसरे वनडे की मेजबानी करेगा। अंतिम वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। पहला टी20 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को मैच होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार 12 साल बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है। इससे इसके तुरंत बाद साउथ अफ्रीका नवंबर में तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि भारत 2 अक्टूबर से मोहाली में पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

