Author: admin

     खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ‘छावा’ फिल्म ने उनके अद्भुत…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। यशोदा हॉस्पिटल्स, हाईटेक सिटी ने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से दो अलग-अलग जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीजों को एक नई जिंदगी दी। अस्पताल में एक ओर 18 वर्षीय किडनी ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता श्री मयंक पटेल पर डीजे स्टेंट हटाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई, तो वहीं दूसरी ओर 76 वर्षीय श्री प्रेमचंद गोलछा पर ऑफ-पंप कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (CABG) और थुलियम लेजर प्रोस्टेट सर्जरी (ThuLEP) कर मरीज को गंभीर हृदय रोग और मूत्र संबंधित समस्या से राहत दिलाई गई।  मयंक पटेल, जिन्हें क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD-V) का…

Read More

मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता केवल कहावत नहीं,…

Read More

आपकी भुजाओं की ताकत के कारण ही आज मैं सड़क मार्ग से बीजापुर आ पाया- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जवानों के साहस को सराहा और उनकी हौसला अफजाई खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर पहुँचकर गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से बीजापुर जिले के रक्षित केंद्र में मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों की भुजाओं की ताकत के बदौलत आज मैं सड़क मार्ग से बीजपुर आया…

Read More

पुनर्वास केन्द्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जिसमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दौरान विधानसभा सदस्य शेषराज हरवंश द्वारा इंदिरा निकुंज माना रोपणी में संचालित कुंवारादेव महिला स्व सहायता समूह के कार्य संचालन के संबंध में विभाग द्वारा सदन में गलत जानकारी प्रस्तुत करने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंत्री केदार कश्यप ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को जांच करने के लिए निर्देशित किया कि रायपुर वनमंडल के रायपुर परिक्षेत्र के द्वारा प्रस्तुत गलत जानकारी की जांच करें। साथ ही इंदिरा निकुंज माना रोपणी में संचालित कुंवारादेव महिला स्व सहायता समूह के संबंध में विस्तृत जांच कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मीडिया में खबरें बनने के बाद दबाव में राज्य की भाजपा सरकार ने रिएजेंट और दवा सप्लाई घोटाले की जांच की घोषणा की थी। इस मामले की लीपापोती करने ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही जबकि यह केंद्रीय पैसे में घोटाला है, अतः इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इस घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल है। उन्होंने चलती जांच के बीच सप्लाई करने वाली कंपनी को भुगतान करवा दिया। इससे साफ है कि घोटाले में मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजपुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडरी के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार 20 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान बलिदान हो गये। इस बड़ी मुठभेड़ के बाद बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित मुठभेड़ स्थल की रिपोर्टिंग के लिए स्थानिय पत्रकार पंहुचने लगे हैं। माैके पर पत्तों पर खून के छींटे नजर आ रहे थे, पेड़ों पर गोलियों के गहरे निशान दिख रहे थे, और जमीन पर खाली कारतूस बिखरे पड़े थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुठभेड़ के दिन वे महुआ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा के दौरे के दौरान कलेक्टरेट परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए। इस अवसर पर दिव्यांग गुहराम साहू और रामानुज साहू लाभार्थियों को राज्यपाल के हाथों से ट्राइसाइकिलें प्रदान की। दोनों लाभार्थी ग्राम केशतरा, तहसील और जिला बेमेतरा के निवासी हैं। गुहराम साहू भैयाराम साहू के पुत्र हैं, जबकि रामानुज साहू स्वर्गीय बरतू साहू के पुत्र हैं। राज्यपाल द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की न्यूनतम गतिशीलता को बढ़ाना है। इस योजना…

Read More